Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा पौधारोपण अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा पौधारोपण अभियान

Abhinesh Pandey July 20, 2024

 

रायपुर |

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत कलिंगा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने, ग्रीन आर्मी और लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के सहयोग से शनिवार सुबह नया रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के खेल परिसर मैदान पर वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाये गये, इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य गणमान्यों में लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के अध्यक्ष श्री अवनीत सिंह, लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के सचिव श्री हरदीप सिंह, ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री मोहन वल्यानी, पूर्व अध्यक्ष ग्रीन विंग सुश्री हरदीप कौर, ग्रीन आर्मी संस्थापाक सदस्य डॉ0 पुरूषोत्तम चंद्राकर, गुरूकुल कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रात्रि लहरी, लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के सदस्य श्री बलराम नागपुरे, श्री विनोद शेष एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 संदीप गांधी, कलिंगा विश्वविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 स्मिता प्रेमानंद, कलिंगा विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ0 डी कालीदोस एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार यादव इस अभियान में उपस्थित थे।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान 200 से अधिक पौधों को लगाया गया। डॉ. स्मिता प्रेमानंद द्वारा वृक्षारोपण अभियान में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के लिए समर्पित एक प्रमुख संस्थान है। शैक्षणिक विकास और सामुदायिक जुड़ाव को बढावा देने के लिए प्रतिबद्ध कलिंगा विश्वविद्यालय समग्र छात्र विकास के उद्देश्य से विविध प्रकार के कार्यक्रम और पाठ्येतर गतिविधियाँ प्रदान करता है।

Post navigation

Previous विशेष लेख : ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन का पर्व गुरू पूर्णिमा
Next मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

Related Stories

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026

Recent Posts

  • नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

You may have missed

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.