Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जे.आर. दानी स्कूल को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी सौगात, सभागार निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जे.आर. दानी स्कूल को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी सौगात, सभागार निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा

Abhinesh Pandey July 13, 2024

 

*बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित होकर छात्राओं के चेहरे खिले*

 

*शिक्षा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है :बृजमोहन अग्रवाल*

 

13 जुलाई रायपुर

समग्र रूप से, छात्राओं की शिक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को सुधारती है बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना हम सभी की अहम जिम्मेदारी है यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को जे आर दानी में कही।

श्री बृजमोहन अग्रवाल जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय के

शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल परिसर में पूज्यनीय माता जी की स्मृति में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर किया।

अपने संबोधन की शुरुवात बृजमोहन अग्रवाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ की उन्होंने कहा कि, मां के नाम पर पेड़ लगाना, मां की सेवा, त्याग, प्रेम और उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने का एक तरीका है। यह एक स्थायी स्मारक है जो मां के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाता है।

“एक पेड़ मां के नाम” न केवल पर्यावरण और समाज के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह व्यक्तिगत और भावनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि हमारी सबसे ज्यादा चिंता करने वाली और हमें सबसे ज्यादा प्यार देने वाली मां होती है। यह धरती भी हमारी मां है जिसको बचाना हम सबका कर्तव्य है। आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे इंसानों के साथ-साथ यहां रहने वाले पशु पक्षियों के ऊपर भी खतरा मंडराने लगा है। और इससे बचने का एकमात्र तरीका है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर इस पृथ्वी को बचा सके। उन्होंने छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और दूसरों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने का आहृवाहन किया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जे आर दानी स्कूल पूरे छत्तीसगढ़ में लड़कियों का सबसे उत्कृष्ट स्कूल है और आप सभी सौभाग्यशाली है कि आपको यहां पर पढ़ने का मौका मिल रहा है। यहां की पढ़ी हुई छात्राएं आज देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं। यह स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि छात्रों के बहुमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए काम करता है, जिसके कारण यहां की छात्राएं खेल-कूद, गीत-संगीत और दूसरे क्षेत्रों में भी अपना नाम रोशन करती आ रही हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने सालों पहले मंत्री पद पर रहते हुए यहां पर छात्रावास का निर्माण कराया था। जिसका फायदा आज हजारों छात्रों को हो रहा है।

उन्होंने कहा कि, छात्राओं में शिक्षा का महत्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है और समाज के संपूर्ण विकास के लिए अनिवार्य है। शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करती है, बल्कि यह आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी बढ़ावा देती है। शिक्षित महिलाएं अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखती हैं।वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जाती हैं। शिक्षा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है।

श्री अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधन को नई शिक्षा नीति के तहत काम करने को कहा जिससे छात्राओं का बहुमुखी विकास हो सके और पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास के जरिए भी उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

श्री बृजमोहन ने स्कूल में सभागार निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 10वीं और 12वीं की मेघावी छात्रों के साथ ही शिक्षा, खेलकूद, संगीत, एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया तथा छात्राओं को गणवेश एवं पुस्तक और साइकिल भी वितरित की। बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मान मिलने पर छात्राएं काफी खुश नजर आईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सुभाष तिवारी ने की, पार्षद डॉ सीमा कंदोई, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, प्रभारी प्राचार्य श्री हितेश दीवान, मनोज वर्मा, मृत्युंजय दुबे, सरिता वर्मा, सविता दुबे समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous मातृत्व, कर्तृत्व और नेतृत्व का अनूठा संगम आद्य प्रमुख संचालिका वंदनीय मौसी जी लक्ष्मी बाई केलकर
Next डौंडी में सरस्वरी शिशु मंदिर का विधिवत उद्घाटन…

Related Stories

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

May 13, 2026
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा

May 13, 2026
नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न

May 13, 2026

Recent Posts

  • सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
  • शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
  • नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न
  • केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान दर्शकों से ‘500% से 1000% तक खुली लूट’, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत

You may have missed

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

May 13, 2026
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा

May 13, 2026
नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न

May 13, 2026
केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

May 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.