Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बृजमोहन अग्रवाल ने अंजनेय विश्वद्यालय में 3 दिवसीय सिविक यूथ कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने अंजनेय विश्वद्यालय में 3 दिवसीय सिविक यूथ कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

Abhinesh Pandey July 5, 2024

*एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर 5 जुलाई

एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ज्ञान और सिविक सेंस इन दो स्तंभों पर ही एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है।

यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी स्थित अंजनेय विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय सिविक यूथ कॉन्क्लेव में कही।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ज्ञान युवाओं को सशक्त बनाता है। शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से वे अपने आसपास की दुनिया को समझते हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय बनाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं। ज्ञानवान युवा न केवल बेहतर नागरिक बनते हैं, बल्कि वे देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

जबकि सामाजिक भावना हमको जिम्मेदार नागरिक बनाती है। इसमें हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और कानून के शासन का सम्मान करना सीखते है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जिसमे सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सिविक सेंस न केवल हम अपने हितों के लिए, बल्कि समाज के समग्र हित के लिए भी काम करते हैं। इससे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते हैं और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करते हैं।

विशेष अतिथि जस्टिस श्री गौतम चौरडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं से समाज और राष्ट्र हित में ईमानदारी से काम करने की सलाह दी।

सिविक यूथ कॉन्क्लेव में देश भर से आए सैकड़ों युवा शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष अंजनेय विश्वद्यालय के चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल, वाइस चांसलर श्री टी रामाराव, सिविक यूथ कॉन्क्लेव के सचिव श्री आर्यन सिन्हा, डीजी श्री अहसान राजा समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous डिजिटल सचिवालय के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next फौती, नामांतरण एवं बटवारा, जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए गांवों में लगेंगे 6 से 20 जुलाई तक शिविर

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.