Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता

Abhinesh Pandey July 4, 2024

 

मुख्यमंत्री को जनदर्शन में पता चलते ही एक घंटे के अंदर मिला चेक

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग बच्ची के ऑपरेशन में डॉक्टर्स ने बताया डेढ़ लाख का खर्च..मुख्यमंत्री को जनदर्शन में पता चलते ही एक घंटे के अंदर मिला चेक

रायपुर, 4 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में अपनी नातिन का इलाज करने की आस लेकर पहुंचे श्री दोहत राम विश्वकर्मा को आज बड़ा सहारा मिला। दरअसल मुख्यमंत्री को जानकारी मिली की जनदर्शन में एक दस साल की दिव्यांग बच्ची दिव्या विश्वकर्मा बैठी हुई है । जिसके हाथ में विकृति है । परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से बच्ची का इलाज नहीं हो पा रहा है । जबकि डॉक्टर्स का कहना है कि उसके हाथ का ऑपरेशन करके ठीक किया जा सकता है । जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल बच्ची को मंच में बुलाया , उसके परिजनों से पूरी जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश दिये और एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री ने स्वयं बच्ची को डेढ़ लाख रुपए का चेक सौंप दिया ।

श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा बताई। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी नातिन दिव्या विश्वकर्मा जब तीन वर्ष की थी तो उसे गेहूंआ सांप ने काट लिया था।  जिससे उसका दायां हाथ गलने लगा था। जड़ी बूटियों से इलाज करने पर घाव तो सूख गया, लेकिन दायां हाथ विकृत हो गया। उसका इलाज करने के लिए वे लोग राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर से मिले जहां डॉक्टरों ने बताया कि दिव्या का दो ऑपरेशन करना पड़ेगा। उसके हाथ की विकृति ठीक हो जाएगी पर लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्च आएगा।

श्री दोहात राम विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिव्या के पिता श्री त्रिवेंद्र ग्राम कनेचूर, नयापारा, बैजनपुरी, भानुप्रतापपुर में रहते हैं। श्री त्रिवेंद्र खेती किसानी का काम करते हैं इतना बड़ा खर्च उठाने में वे असमर्थ हैं । मुख्यमंत्री ने उनकी व्यथा को संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को दिव्या के इलाज के लिए डेढ़ लाख रूप की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के एक घंटे के भीतर दिव्या के इलाज के लिए चेक जारी कर दिया गया।

श्री विश्वकर्मा ने नातिन के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अब दिव्या का हाथ ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

Post navigation

Previous लोकसभा में विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैया: बृजमोहन अग्रवाल
Next मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला मंत्रालय के सचिव श्री मीणा ने की मुलाकात

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.