Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महतारी वंदन योजना में एक और किश्त जारी होने पर बोली भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में एक और किश्त जारी होने पर बोली भाजपा

Abhinesh Pandey July 1, 2024

 

*महतारी वंदन का पैसा लोकसभा के बाद नही मिलेगा बोलने वाले कांग्रेसी माफी मांगे:रंजना साहू*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादे के मुताबिक महतारी वंदन योजना की पाँचवीं किश्त की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती साहू ने कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने अपने वादों पर तेजी से अमल करके देशभर में एक मिसाल कायम की है और यह प्रमाणित किया है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोग कहते थे कि महतारी वंदन योजना लागू नहीं होगी, किसी को पैसा नहीं मिलेगा। फिर भाजपा चुनाव जीती तो कांग्रेस को लोग कहने लगे कि पैसा नहीं मिलेगा। महतारी वंदन योजना की पहली एवं दूसरी किश्त देने के बाद भी कांग्रेस पार्टी कह रही थी कि अब अगली किश्त नहीं मिलेगी। उसके बाद भी मिल गई तो कहने लगे कि लोकसभा चुनाव के बाद नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव के बाद भी किश्त मिल गई, लेकिन कांग्रेस के लोग फिर कहने लगे कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह राशि नहीं मिलेगी। वह राशि भी नतीजे आने के बाद प्रदेश की महिलाओं को मिल गई। श्रीमती साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने पाँच बार झूठ बोला, इसके लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के नेता झूठ की राजनीति करते हैं, भ्रम की राजनीति करते हैं। अब यह स्पष्ट बयान पब्लिक डोमेन में मौजूद है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मीडिया प्रमुख ने कहा था कि महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलेगी लेकिन मिल गई है तो अब उन सबको माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि सोमवार, 01 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना की पाँचवीं किश्त सीधे 70 लाख लाभार्थी विवाहित महिलाओं के खाते में अंतरित करके महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प को पूर्ण किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान व्यक्त किए गए अपने इस संकल्प की पूर्ति करते हुए सत्ता में आने के तीन महीनों के भीतर ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस योजना पर अमल शुरू कर दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को इस योजना की पहली किश्त जारी की थी जो बिना किसी बाधा के नियमित महिलाओं तक हर महीने पहुँच रही है और प्रदेश की महिलाएँ इस राशि से परिवार, बच्चों की शिक्षा, निवेश आदि में अर्थ-प्रबंधन को सुचारू दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलक रहे हैं और प्रदेश सरकार के प्रति अभूतपूर्व जन-विश्वास नजर आ रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि मातृ शक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण के जरिए प्रदेश को विकसित बनाने का जो विजन मुख्यमंत्री श्री साय ने देखा है, उसमें इस योजना की पाँचवीं किश्त के अंतरण से एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। इस योजना को लेकर कांग्रेस के अनर्गल प्रलाप पर तीखा कटाक्ष करते हुए ने कहा कि राजनीतिक कुंठा से ग्रस्त कांग्रेस महतारी वंदन योजना के बारे में झूठ बोलकर चाहे जितना भ्रम फैलाने की ओछी राजनीति करे, प्रदेश की मातृशक्ति ने भाजपा पर जो विश्वास व्यक्त किया है, भाजपा विश्वास की उस कसौटी पर खरी उतर रही है और अपने सारे वादों को पूरा करके प्रदेश को एक सकारात्मक व विश्वासपूर्ण वातावरण में सुशासन देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब अनर्गल प्रलाप करके झूठ और भ्रम फैलाने की अपनी आदत से बाज आएँ। अपने झूठ- फरेब से भरे शासनकाल के कारण ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने न केवल विधानसभा चुनाव में मुँह की खाई है, अपितु लोकसभा चुनाव में भी वह रसातल में चली गई है।

—————–

Post navigation

Previous टीम इंडिया को 125 करोड़ देगा बीसीसीआई ,सेक्रेटरी जय शाह का ऐलान
Next छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने की बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों को केंद्र से मिली मंजूरी

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.