रायपुर। समान्यत: सभी पार्टी का अपना-अपना वोट बैंक होता है लेकिन किसी साफ,स्वच्छ निर्विवाद, चर्चित सामाजिक एवं विविध संगठनों से जुड़े व्यक्ति को टिकट मिलने से कुछ लोग पार्टीगत मतों से हटकर किसी व्यक्ति को मौका देने अपना मत बदल लेते हैं आंकलन यही हो रहा है कि अन्य दावेदारों को जहां कांग्रेस का परंपरागत वोट मिलेगा वहीं मनोज सिंह ठाकुर को पुरानी बस्ती जैसे बड़े क्षेत्र से बढ़त मिलेगी क्योंकि वहां उनका जन्म और आनंद पालन हुआ है वही वकील जैसे महत्वपूर्ण समुदाय में स्वच्छ छवि होने के कारण वकील समुदाय के व पार्टी से जुड़े अधिवक्ताओं का भी समर्थन और मत मिलेगा इसी प्रकार 27 वर्षो प्राईवेट स्कूल क्षेत्र से जुड़े होने के कारण प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन व स्टूडेन्ट्स से भी समर्थन मिलेगा तथा अन्य पार्टियों से परंपरागत जुड़े व्यक्तियों का भी सद्भावना सहयोग व मत मिलेगा रायपुर दक्षिण में ठाकुर समाज की काफी संख्या है ठाकुर,क्षत्रिय राजपूत समाज जिनका ज्यादातर वोट को भाजपा अपना वोट मानती है वह भी मनोज सिंह ठाकुर को टिकट मिलने पर कांग्रेस के पल्ले में जायेगा ऐसे में मनोज सिंह ठाकुर कांग्रेस से एक बेहतर सशक्त और विजय प्रत्याशी साबित हो सकते है।
