Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अमलीडीह में बनने वाले गुरुकुल का आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अमलीडीह में बनने वाले गुरुकुल का आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey June 13, 2024

 

पाटन। राजधानी रायपुर से लगे पाटन ब्लॉक के ग्राम अमलीडीह में श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल शिक्षा के साथ साथ बच्चो को संस्कारवान बनाना, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ खेल के लिए क्षेत्र में जल्द ही एक नई पहचान बनाने वाली है। एक विशाल प्रांगण में गुरुकुल की स्थापना की तैयारी जोरों से चल रही है। जिसका विधिवत शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार , पूजा अर्चना के साथ 13 जून 2024 को सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे।। इसके अलावा कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद विजय बघेल सांसद और केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर , सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे । इस गुरुकुल में नर्सरी क्लास से कक्षा बारहवी तक का सीबीएससी कोर्स संचालित किया जाएगा।

प्रेस क्लब भवन रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण वल्लभ स्वामी ने कहा की श्री स्वामिनारायण सेवा समिति द्वारा अमलीडीह में की श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल रायपुर का संचालन किए जाने निर्णय लिया गया है। इसकी आधारशिला 13 जून की रखी जाएगी। इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सद शास्त्री श्री घनश्याम प्रकाश दास जी ने बताया की बच्चो को अच्छी शिक्षा के अच्छी संस्कार देना ही गुरुकुल की प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के खेल की सुविधा भीं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया की आज शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार बच्चो को देना जरूरी होता का रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए भगवत गीता का अध्ययन कराने विशेष क्लास भी लगाई जाएगी। इस संस्था से जुड़े प्रेम जी भाई, जितेंद्र पटेल, हर्षद पटेल ने बताया की आज बच्चे पढ़ाई में इतने व्यस्त हो जा रहे है की उसे अपनी अन्य प्रतिभा जैसे खेल, संस्कृति, बौद्धिक क्षमता दिखाने का अवसर ही नही मिलता। श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल इन विषयों पर भी विशेष फोकस करेगा। संस्था का उद्देश्य बच्चो का सर्वांगीण विकास कराना है।

श्री कृष्ण वल्लभ स्वामी , सद शास्त्री श्री घनश्याम प्रकाश दास शास्त्री ने पत्रकारों को बताया की भारतीय तपोकालीन संस्कृति, सम्पूर्ण विश्व के लिए सदैव आदरणीय एवं वंदनीय रही है। इसका एक मात्र कारण यह है कि भारत में प्राचीनकाल से जो शिक्षा दी जाती है, वह गुरुकुलों से प्राप्त होती है । भगवान श्रीराम से लेकर सभी राजा-महाराजाओं ने गुरुकुलों में रहकर ही शिक्षा प्राप्त की है। हमारे ऋषि-मुनियों ने गुरुकुल के द्वारा ही संस्कार और शिक्षा को आज तक जीवित रखा है। एक समय ऐसा भी था कि गुरुकुल में दी जानेवाली शिक्षा से भारत वर्ष विश्वगुरु के नाम से जाना जाता था । देश का विकास और उन्नति तब ही हो सकती है जब शिक्षा व्यवस्था सही हो । हमारे भारत में गुरुकुल परंपरा सबसे पुरानी शिक्षा देने की व्यवस्था है। गुरुकुल की परंपरा से यह आधुनिक समाज संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, सामाजिक जागरूकता, मौलिक व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास और सभ्यता जैसे अमूल्य गुणों को अपनी आनेवाली सैकड़ो पिढ़ियों को विरासत में दे सकता है । गुरुकुल से जुड़े सभी लोग आगामी 13 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए है।

Post navigation

Previous ओडिशा में मुख्यमंत्री माझी ने दो उप-मुख्यमंत्री व 13 मंत्रियों के साथ ली शपथ
Next सुरूज उत्सव 2024 एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.