Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे

Abhinesh Pandey June 11, 2024

 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में होगा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 11 जून 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में होगा। योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और जनसामान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुवा शामिल हुए। मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थल साईंस कॉलेज मैदान को आरक्षित करवाकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य के विभिन्न स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, टी-शर्ट, टेªक शूट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए राज्य नोडल अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से आवश्यक समन्वय किया जाएगा। नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग द्वारा नगर पालिका निगम रायपुर के सहयोग से आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वच्छता, इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। गृह विभाग द्वारा आयोजन स्थल में सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर पहुंचाने सहयोग करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद और श्री एस.बसवराजू, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भूवनेश यादव, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., परिवहन विभाग के सचिव श्री एस.प्रकाश, आवास एवं पर्यावरण विभाग की सचिव सुश्री आर.शंगीता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता और जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से मुख्यमंत्री की मुलाकात
Next सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की नई तकनीकों के ज्ञान से अभियंताओं की बढ़ेगी दक्षता : श्री अरुण साव

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.