Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रामकृष्ण केयर की अंगदान मुहिम ने दिया 10 लोगों को जीवनदान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रामकृष्ण केयर की अंगदान मुहिम ने दिया 10 लोगों को जीवनदान

Abhinesh Pandey June 7, 2024

 

रायपुर – विगत कई दिनों से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने प्रदेश में अंगदान के लिए विशेष मुहिम चला रखी थी। इस मुहिम के तहत ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें अंगदान कर दूसरों को जीवनदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था। इस मुहिम के तहत रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं स्टाफ ने भी विगत दिनों अंगदान के लिए संकल्प पत्र भरा था।

इस विषय पर चर्चा करते हुए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र में हुए नवाचारों के कारण अब बहुत से अंगों का प्रत्यारोपण संभव है जैसे कि किडनी, लिवर, हार्ट इत्यादि। इन प्रत्यारोपणों की सफलता का प्रतिशत भी लगातार बेहतर होता चला जा रहा है जिससे कि कई कम उम्र के लोगों को नया जीवन प्राप्त हो रहा है। परंतु समस्या यह है कि हमारे देश में इस विषय पर जागरूकता कम होने के कारण अंगों की आवश्यकता लाखों में है जबकि दानदाता सिर्फ कुछ हजार ही आगे आते है। इन परिस्थितियों में एैसे मरीज, जिन्हें अंग प्राप्त होने पर वे लंबा जीवनयापन कर सकते हैं, उन्हें असमय काल के गाल में समाता हुआ देख कर बेहद पीड़ा महसूस होती है। इसी लिए हमने इस विषय पर जगरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया है।

हॉस्पिटल के HCOO डॉ. अखिल जैन ने बताया कि विगत 1 जुन को फुटबॉल खेलते समय सर पर गहरी चोट आने के कारण 11 वर्षिय बालक प्रखर को अस्पताल लाया गया था। 5 दिनों तक हर संभव प्रयास के बाद भी बालक का ब्रेन डेड हो गया। तब हमारी डॉक्टर्स की टीम ने बालक के पिता रमेश साहू एवं माता मंजू साहू की अंगदान के लिए काउंसलिंग की और उन्होंने यह साहसिक निर्णय लेते हुए सहमति प्रदान कर दी।

इसके पश्चात रामकृष्ण केयर के मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे के नेतृत्व में अनुभवी डॉक्टर्स की टीम जिसमें न्यूरो सर्जन डॉ. एस. एन. मढ़रिया, किडनी ट्रांस्प्लांट टीम के डॉ. अजय पराशर, डॉ. संजीव अनंत काले, डॉ. प्रवाश चौधरी, डॉ. हर्ष जैन, डॉ. मलय रंजन, लिवर ट्रांस्प्लांट टीम के डॉ. मोहम्मद अब्दुन नईम, डॉ. अजित मिश्रा, डॉ. युक्तांश पाँडे, डॉ. राजकुमार, डॉ. धीरज प्रेमचन्दानी, क्रिटिकल केयर टीम के डॉ. विशाल कुमार, डॉ. राकेश अग्रवाल, एनेस्थिस्ट डॉ. श्रुति खारखेड़कर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के HCOO डॉ. अखिल जैन एवं ओटी, नर्सिंग व ट्रांस्प्लांट सहायक टीम आदि शामिल थे, ने मिलकर किडनी एवं लिवर ट्रांसप्लांट की जटिल प्रक्रिया को पूरा किया। इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्रीन कॉरीडोर का निर्माण कर अंगों को समय से अन्य अस्पतालों में भर्ती ज़रूरतमंद मरीज़ों को पहुँचाया गया।

डॉक्टर संदीप दवे ने कहा कि डोनर परिवार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है क्योंकि उन्होंने अपने को खो कर 10 दूसरे लोगों को जीवनदान दे दिया| इनमें से एक तो मात्र 10 वर्ष का बालक है जो आशाहीन अंत से सामान्य जीवन की ओर अपने कदम बढ़ाएगा और यह इस परिवार के संकल्प के बगैर संभव नहीं था। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस प्रकरण के द्वारा अंगदान के महत्व को समझते हुए भविष्य में और लोग भी आगे आकर अन्य मरीजों के लिए जीवन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Post navigation

Previous भाजपा ने लोकसभा चुनाव 441 सीटों में लड़े और 240 सीटों में जीत हासिल किया अर्थात भाजपा का जीत का प्रतिशत 50% रहा -शिवरतन शर्मा
Next यादव ठेठवार समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन 9 जून को

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.