Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बृजमोहन अग्रवाल की रणनीति से ओडिशा में पटनायक को पटखनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बृजमोहन अग्रवाल की रणनीति से ओडिशा में पटनायक को पटखनी

Abhinesh Pandey June 5, 2024

 

*कांटाबांजी से साधारण कार्यकर्ता ने नवीन पटनायक को हराया*

*बृजमोहन अग्रवाल के चक्रव्यूह में फसे नवीन पटनायक* 

रायपुर/ओडिशा 5 जून

रायपुर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बृजमोहन अग्रवाल भले ही करीब 35 सालों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हो। लेकिन इस बार के चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

अपने कुशल प्रबंधन और दूर दृष्टि के दम पर बृजमोहन अग्रवाल ओडिशा में बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहे जिसके चलते 25 सालों से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक को मुंह की खानी पड़ी।

न केवल ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया बल्कि कांटाबांजी से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भाजपा के आम कार्यकर्ता के हाथों हार का सामना करना पड़ा।यहां बृजमोहन अग्रवाल ने करीब एक सप्ताह में कई रोड शो और दर्जनों बैठक ली थी। जिसके बाद से कांटाबांजी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा था। कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने नवीन पटनायक को 16344 मतों से हराया। इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने तितलागढ़ विधानसभा के लिए नवीन जैन, संबलपुर से जयनारायण मिश्र, चिल्का से पृथ्वीराज हरिचंदन और अंगुल से प्रताप चंद्र प्रधान के लिए प्रचार किया था। जहां भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने बोलंगीर लोकसभा से संगीता कुमारी सिंहदेव, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और कटक लोकसभा से भतृहरि महताब के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगे थे। जहां से भाजपा ने जीत हासिल की है।

ओडिशा में भाजपा की सफलता पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, ओडिशा की जनता पटनायक और पांडियन से त्रस्त हो गई थी। वहां की जनता ने भाजपा की नीति और मोदी जी पर विश्वास जताया।ओडिशा के भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का नतीजा है कि, वहां पटनायक सरकार के 25 सालों का तिलिस्म टूट गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि उचित प्रबंधन, कठिन परिश्रम और जमीनी स्तर पर योजनाओं का कार्यान्वयन किसी भी चुनाव को जीतने का मूल मंत्र है जिसपर काम करते हुए ओडिशा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय और ओडिशा भाजपा नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया जिसके लिए वो सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

ओडिशा में भाजपा की जीत पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बृजमोहन अग्रवाल आभार व्यक्त किया है।

Post navigation

Previous भाजपा की हैट्रिक में विष्णु के पसीने की चमक
Next लोकसभा चुनाव में विजयी हुए बृजमोहन अग्रवाल को चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.