रायपुर 02 जून 2024
“Go green with the Olive Green”
भारतीय सेना के मुख्यालय छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस आज नया रायपुर के सेंध झील के किनारे मनाया गया। रायपुर के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी, स्थानीय लोग, पूर्व सैनिक और सेवारत सैनिक इस महोत्सव के आयोजन के साक्षी बने। इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रम जैसे सेंध झील के आस- पास के क्षेत्र की साफ़ सफाई, पदयात्रा, संगीतमय प्रस्तुति, जुम्बा, पूर्व सैनिको तथा सेवारत सैनिको द्वारा आम जनता के साथ सेना के अनुभव साँझा किये गए।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के द्वारा भरपूर सहयोग किया गया तथा पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दे जैसे ग्लोबल वार्मिंग, मरूस्थलीयकरण, भूमि बहाली, सूखापन, जल संचयन और वृक्षारोपण पर जागरूकता फैलाई गयी। इस आयोजन को सफल बनाने में NRDA, जिला एवं ट्रैफिक पुलिस रायपुर, वन विभाग और रायपुर नगर निगम द्वारा सहयोग दिया गया। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, पी वी एस एम्, ए वी एस एम्, वाई एस एम्( सेवानिवृत), कार्यकारी निदेशक और सी ई ओ, एम्स रायपुर ने जनता के सामने आने वाले विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रकाश डाला तथा सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

प्रतिभागियों की होंसला अवजाइ करते हुए विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान किये गए साथही लता मंगेशकर फैन क्लब द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियों द्वारा उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया गया। इसप्रकार के कार्यक्रम स्थानीय लोगों व सैनिकों के साथ सहयोग व संवाद हमारे पर्यावरण को बचाने का विशेष अवसर प्रदान करते है।
