Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त कराने का निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त कराने का निर्देश

Abhinesh Pandey May 10, 2024

*रायपुर पुलिस ग्राउंड में फ्राइडे परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आहुत की गई अपराध समीक्षा बैठक में आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त कराने का दिया निर्देश*

*नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही के साथ अब लोगों को सहभागी बना व्यापक जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का भी दिया निर्देश*

*दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क दुर्घटना का विश्लेषण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा*

*लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जिले के पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए अधिकारियों को दिया डीओ लेटर और जवानों को प्रशंसापत्र*

रायपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अल सुबह पुलिस ग्राउंड में जवानों की परेड लिया गया। उसके कुछ समय बाद एसएसपी संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। देर शाम तक की बैठक में अधिकांश लंबित अपराध, शिकायते, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों की जानकारी के उनका जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देश दिए गए। लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का पंद्रह दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण करने सहित वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत पत्रों का भी जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।

जिन थानों में अत्यधिक शिकायत लंबित है, उन थाना प्रभारियांें को जल्द से जल्द शिकायतों को निराकृत करने संबंधी चेतावनी भी दी गई। महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। धोखाधड़ी सहित अन्य संपत्ति संबंधी मामलों में थाना प्रभारियों को आरोपियों की पतासाजी करने तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने सहित गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने के लिए बोला गया। थाना प्रभारियों को साईबर संबंधी मामलों के पीड़ितों को तत्काल हर संभव मदद कर पीड़ित को त्वरित राहत देने हेतु निर्देशित किया। निजात अभियान के तहत नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने साथ ही अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक आमजन से जुड़ने तथा नशे के विरूद्ध आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिये गये, जिससे आमजन पुलिस के साथ जु़ड़कर नशे की सामग्री बिक्री करने वालों की जानकारी बिना किसी भय के पुलिस को दे सकें तथा अवैध रूप से शराब की बिक्री/भण्डारण/परिवहन करने वालों पर भी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने कहा गया.

मीटिंग दौरान लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जिले के पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को डीओ लेटर और जवानों को प्रशंसापत्र दिया।

इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग करने कहा गया। व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के भी निर्देश दिये गये.

लगातार अपराधों में संलिप्त आदतन अपराधी जो जमानत पर है एवम पुनः सक्रिय हो रहे है, जिले के ऐसे 80 से 90 अपराधियों को चिन्हित कर उनकी जमानत निरस्त कराने के निर्देश दिए गए.

Post navigation

Previous ख़याली पुलाव पका रहे हैं राहुल गांधी – विष्णु देव साय
Next बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.