Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेस संपन्न

Abhinesh Pandey May 4, 2024

 

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग का सफल आयोजन

रायपुर. विकसित होती वैश्विक परिदृश्य और तकनीकी के क्षेत्र में जिस तरह से वृद्धि हो रही है और सूचना पेशेवरों के साथ सूचना चाहने वालों के लिए सामयिक रूप से बहुत ही चुनौतियां है। ऐसे ही विषयों पर बेहतर सूचना आवश्यकता और सेवाओं पर मैट्स विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न अकादमिक क्षेत्रों के पेशवर, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

3 और 4 मई 2024 को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘ राइज आॅफ हाइब्रिड लाइब्रेरिज बैलेंसिंग फिजिकल एण्ड डिजिटल एरा‘‘ विषय पर नेशनल कांफ्रेस आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. अनुपम बाला सोनी, एक्स डाॅयरेक्टर, राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, रायपुर, प्राध्यापक रसायन अभियांत्रिकी शामिल थे। मंच पर उपस्थिति गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कांफ्रेस का उद्घाटन किया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. कल्पना चंद्राकर द्वारा विभाग की उपलब्धियों के साथ विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया गया।

मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा, विद्वानों एवं शोधार्थियों के 66 से अधिक सारांशों वाली स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र के पहले दिन डाॅ. प्रशांत बोपापुरकर, प्राचार्य कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा अपने विचार साझा किए एवं दूसरे तकनीकी सत्र में डाॅ. बुलु महाराणा, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, उड़िसा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे दिन दो तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप के रूप डाॅ. सुनील सथपती, उप पुस्तकालयाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, रायपुर द्वारा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पर हो रहे सामयिक चलन पर ज्ञान साझा किए एवं दूसरे तकनीकी सत्र में डाॅ. माधव पांडेय, पुस्तकालयाध्यक्ष, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

शोध छात्रों एवं विद्वानों द्वारा विभिन्न शीर्षकों पर 35 शोधपत्रों की प्रस्तुति एवं 2 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। नेशनल कांफ्रेस में 150 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी रही। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डाॅ. भुलेश्वरी साहू, श्री राम प्रसाद कुर्रे, श्री संजय शाहजीत, श्री लाकेश कुमार साहू, सहायक गं्रथपाल संध्या शर्मा, गिरधारी लाल पाल, नरेंद्र साव, माधव मलिक एवं चंद्रकांत टंडन का कार्यक्रम के सफल संचालन में आयोजक समिति के रूप में भागीदारी रही। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.(डाॅ.) के. पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढ़ांढ़, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने इस आयोजन की शुभकामना देते हुए सराहनीय प्रयास बताय।

Post navigation

Previous राजधानी में हमार राज पार्टी का आगाज राष्ट्रीय पार्टी की उपेक्षा एवं अपने अधिकारों के लिए हमें चुनाव लड़ रहे हैं – अरविंद नेताम
Next छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित :विष्णु देव साय

Related Stories

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Recent Posts

  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च
  • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

You may have missed

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.