Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा के चुनावी अभियान को करीब से देख रहे हैं विदेशों से आए राजनयिक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा के चुनावी अभियान को करीब से देख रहे हैं विदेशों से आए राजनयिक

Abhinesh Pandey May 4, 2024

*लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार देखने छत्तीसगढ़ आया विदेशी राजनयिक दल*

*विष्णु देव साय से की मुलाकात, समझी चुनावी प्रक्रिया*

 

*अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खानपान, मेहमाननवाजी की जम कर की तारीफ*

 

*रायपुर।* लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव की प्रक्रिया, जनता के बीच उत्साह, पार्टियों की सक्रियता और मतदान को समझने के लिए विदेश राजनयिकों का भारत आया एक सात सदस्यीय दल कल रात प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। श्री साय ने उनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर लम्बी चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताई। विदेशी मेहमानों ने भी मुख्यमंत्री से पिछले तीन दिन के अपने अनुभव साझा किये।

नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस से आए सदस्यों ने मुख्यमंत्री से चुनाव के अनुभव साझा किये। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खानपान, मेहमान नवाजी और यहाँ हो रहे विकास कार्यों की जम कर तारीफ भी की। विदेशी मेहमानों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया। यहाँ उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी “भाजपा” के चुनावी अभियान को समझने का मौका मिला, साथ ही विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह पार्टी किस तरह चुनाव लड़ती है। उन्होंने यह भी देखा।

इस दौरान सीएम साय ने सभी अतिथियों को बस्तर, सरगुजा और जशपुर के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराया। वहां की आदिवासी संस्कृति, कला, वेशभूषा और खानपान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों को मात्र 3 महीने की उनकी सरकार में जनहित के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। एक-एक जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छत्तीसगढ़ घूम कर सभी अतिथि बहुत ही खुश दिखे और मौका मिलने पर फिर यहाँ आने की बात कही।

छत्तीसगढ़ आने वाले सदस्यों में बांग्लादेश की पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग के सांसद डॉ. सलीम महमूद, रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद श्रीमती वालेरिया गोरोकोवा, श्रीमती क्रिस्टीना अनैनीना, मॉरीशस की पार्टी मॉरिशियन सोशल डेमोक्रेट के सांसद श्री ओगेन्द्र नाथ सिंह सिकुन, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल के सांसद श्री विष्णु रीमल, श्री मात्रिका प्रसाद यादव, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद श्री शिशिर खानाल ने भारतीय जनता पार्टी के “बीजेपी को जानें (KNOW BJP)” कैंपेन के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रचार को करीब से देखा।

गौरतलब है कि इस कैम्पेन के तहत भाजपा का प्रमुख मकसद पार्टी को ज्यादा से ज्यादा विस्तार देना है। जिसके तहत विभिन्न देशों के अलग-अलग पार्टियों के सांसद भारत के सबसे बड़े चुनाव आम चुनाव को करीब से देख रहे हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार को समझ रहे हैं।

*विधायक अनुज ने गाया लोक गीत, जीता दिल*

मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय से मिलने आये विदेशी राजनयिकों के दल को विधायक अनुज शर्मा ने लोक गीत से मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुज शर्मा ने दल को प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गीत *माते रहिबे रे अलबेला मोर* सुनाया। मुख्यमंत्री ने भी अनुज शर्मा के लोक गीत का आनंद लिया। सभी ने ताली बजाकर अनुज शर्मा का अभिनंदन किया।

Post navigation

Previous तिरूमला तेलगू महिला समाज द्वारा उगादी महोत्सव मनाया गया
Next राजधानी में हमार राज पार्टी का आगाज राष्ट्रीय पार्टी की उपेक्षा एवं अपने अधिकारों के लिए हमें चुनाव लड़ रहे हैं – अरविंद नेताम

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.