Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राधिका को आश्वस्त किया भावना ने : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है और मुख्यमंत्री साय के सुशासन की गारंटी है
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राधिका को आश्वस्त किया भावना ने : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है और मुख्यमंत्री साय के सुशासन की गारंटी है

Abhinesh Pandey May 2, 2024

 

*भाजपा का सवाल : आखिर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता तक हर बार बघेल पर ही ठीकरा क्यों फोड़ रहे हैं?*

*भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुए दुर्व्यवहार के मामले में राधिका खेड़ा के ताजा ट्वीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तंज कसा*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विधायक भावना बोहरा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुए दुर्व्यवहार के मामले में राधिका खेड़ा के ताजा ट्वीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। श्रीमती बोहरा ने सवाल किया कि आखिर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता तक हर बार बघेल पर ही ठीकरा क्यों फोड़ रहे हैं? कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा क्या इस मामले में कारगर कार्रवाई करके साहसपूर्ण संदेश देंगीं?

भाजपा विधायक श्रीमती बोहरा ने कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री खेड़ा के ट्वीट का उल्लेख किया, जिसमें सुश्री खेड़ा ने कहा है- “दुशील को लेकर कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है।” सुश्री खेड़ा ने ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में ‘दीदी’ का ‘स्वागत’ करते हुए कहा है कि लड़की हूँ, ‘लड़ रही हूँ।’ श्रीमती बोहरा ने कहा कि इस घमासान का आज तीसरा दिन है, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व खामोश है। महिलाओं के सम्मान, उनके लिए महालक्ष्मी न्याय योजना और लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ का ढोल पीट रही कांग्रेस और प्रियंका वाड्रा यह बताएँ कि जब कांग्रेस में ही महिला नेत्रियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है, राष्ट्रीय स्तर की नेत्री को ही न्याय के लिए तीन दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वह कांग्रेस देश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके साथ क्या खाक न्याय करेंगे?

भाजपा विधायक श्रीमती बोहरा ने यह भी जानना चाहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल आखिर क्यों अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपमान की कीमत पर किसी के प्रति मोहग्रस्त हैं? इससे पहले कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अरुण सिसौदिया ने और उससे पहले सुरेंद्र वैष्णव ने बघेल पर निशाना साधा था और अब राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उन पर कटाक्ष किया है। श्रीमती बोहरा ने कहा कि भूपेश बघेल तो स्वयं अशिष्ट व्यवहार करते हुए ‘भेंट-मुलाकात’ कार्यक्रम में एक महिला को ‘ए लड़की’ कहकर अपमानित कर चुके हैं, तो क्या अब बघेल सुश्री खेड़ा को भी उसी भाषा में नसीहत देंगे कि ‘ए लड़की, ज्यादा राजनीति मत कर।’ श्रीमती बोहरा ने कहा कि कौशल्या माँ की धरती पर अगर कांग्रेस की ही राष्ट्रीय नेता दु:खी है तो हमारा भी मन विचलित होता है। राधिका खेड़ा को कांग्रेसियों से बचने की सलाह देते हुए श्रीमती बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है।

—————

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस को दी तीन चुनौतियां, देखे वीडियो
Next रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ने खरोरा, बलौदा बाजार और भाटापारा में रोड शो कर जनता से समर्थन जुटाया

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.