Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चेंबर में आमसभा का हुआ सफल आयोजन, लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों ने ली शपथः- पारवानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चेंबर में आमसभा का हुआ सफल आयोजन, लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों ने ली शपथः- पारवानी

Abhinesh Pandey April 28, 2024

रायपुर।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आमसभा का आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुई। जिसमें चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी दी गई तथा चेंबर आय व्यय ब्यौरा उपस्थित सदस्यों के बीच रखा गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

चेंबर महामंत्री श्री अजय भसीन ने आमसभा में चेम्बर द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए आगे बताया कि व्यापारिक हित में कई महत्वपूर्ण मांग चेंबर द्वारा की गई जिसे शासन प्रशासन द्वारा त्वरित निर्णय लेकर कार्यवाही की गई, इसी के परिणामस्वरूप आज शासकीय योजनाओं में चेंबर पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में स्थान मिल रहा है। श्री पारवानी जी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के व्यापारियों को पहचान दिलाई है। व्यापार शिरोमणि, सर्वश्रेष्ठ व्यापारी से अलंकृत हुए तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में चुने गये। यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर अलग से देखा जाता है।

कार्यक्रम में श्री भसीन द्वारा 64वें वार्षिक सम्मेलन (आमसभा) की कार्यवाही का पठन किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। उसके पश्चात् सदस्यों से प्राप्त नये आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। फर्मोंध् प्रतिनिधियों के नाम परिवर्तन हेतु प्राप्त आवेदन को स्वीकृति, रू. 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति प्रदान की गई। चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री उत्तम गोलछा जी की अनुपस्थिति मंे चेम्बर मंत्री श्री राकेश वाधवानी ने चेम्बर के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन ने सदस्यों को प्रस्ताव रखा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेम्बर चुनाव की तिथि को 3 माह के लिये आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा एकस्वर में सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी गई।

आमसभा के कार्यक्रम को बढ़ाते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से यह अपील की कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के व्यापारी स्वयं को अद्यतन करें, विकसित भारत तभी बनेगा जब विकसित छत्तीसगढ़ होगा, जिसे प्राप्त करने के लिये हमें अपने व्यापार करने की प्रक्रिया में बदलाव लाना होगा। सरकार द्वारा लाये जा रहे प्रावधानों और योजनाओं का हमें ज्ञान होगा। जब तक हम अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक हमारा विकास संभव नहीं है। रूढ़िवादिता को छोड़ नवीन चीजें अपानी होगी क्योंकि मुश्किल समय ही व्यक्ति को मजबूत बनाता है।

श्री पारवानी जी ने उपस्थित व्यापारियों से निवेदन करते हुए कहा कि हमें अपने व्यापार को रि-चेक करने की आवश्यकता है। हमें अपने विजन को बढ़ाने की आवश्यकता है। जब तक हम स्वयं में सक्षम नहीं होंगे तब तक हम अपने लक्ष्य को भेद नहीं सकते। अतः हमें भविष्य में अवसरों को देखते हुए सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ना होगा।

श्री पारवानी जी ने 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु आमसभा में उपस्थित समस्त व्यापारी सदस्यों को शत् प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ लेने की अपील की कि सबसे पहले मैं, मेरा परिवार, मेरा कर्मचारी, उनका परिवार एवं पड़ोसी अवश्य ही मतदान करें।

कार्यक्रम का संचालन चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन एवं कार्यकारी महामंत्री श्री कपिल दोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन ने किया।

आमसभा में चेम्बर पदाधिकारी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

Post navigation

Previous बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से कांग्रेस क्यों घबराई हुई- भाजपा
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (एसईएमएल) के लिए एसईएमएल टैलेंट एक्सबिट-02 प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह

Related Stories

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

September 30, 2026
आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’

You may have missed

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

September 30, 2026
आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

September 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.