Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से कांग्रेस क्यों घबराई हुई- भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से कांग्रेस क्यों घबराई हुई- भाजपा

Abhinesh Pandey April 27, 2024

बीरनपुर हत्याकांड पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर भाजपा का पलटवार

–भाजपा की खुली चुनौती-पहले भूपेश अपने जेब से झीरम का सबूत निकलें तो सीबीआई जांच हो जाएगी–भाजपा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

–बीरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या के सीबीआई जांच से कांग्रेस का बौखलाहट इसकी तुष्टिकरण का परिचायक

–साहू समाज और आदिवासी समाज से कांग्रेस करती है घृणा, इसलिए सीबीआई जांच का स्वागत करने के बजाए कर रहे निंदा–भाजपा

रायपुर। कांग्रेस के संचार प्रमुख द्वारा बीरनपुर में भुवनेश्वर साहू के हत्या की सीबीआई जांच पर दी प्रतिक्रिया पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि बीरनपुर में साहू समाज के बेटे भुवनेश्वर साहू की निर्मम हत्या की सीबीआई जांच पर कांग्रेस स्वागत करने के बजाए इसकी निंदा करने और तर्क कुर्तक करने पर उतर आई है, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस साहू समाज और पिछड़े-दलितों और आदिवासियों से किस कदर घृणा करती है। आज कांग्रेस बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से घबराई और बौखलाई हुई है,क्योंकि पता है कि सीबीआई जांच होने से कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ जाएगा। क्योंकि बीरनपुर कांड में कांग्रेस सरकार के दौरान जिस तरीके मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई,उससे यह सबको पता है कि बीरनपुर कांड में कांग्रेस का तुष्टीकरण का स्वरूप स्पष्ट दिखता है,इसलिए बीरनपुर कांड के दोषियों को कांग्रेस की सरकार बचाने में लगी हुई थी।

श्री केदार गुप्ता ने कहा कि बीरनपुर में कांड में कांग्रेस की तुष्टीकरण की शह थी, जिससे साहू समाज के बेटे की हत्या कर दी गई। और दूसरी ओर पीएससी भर्ती घोटाले को अंजाम देकर कांग्रेस के नेताओं ने युवाओं के हक पर डाका डाला और आज कांग्रेस सत्ता खो चुकी है। भूपेश के कर्म के चलते ही कांग्रेस का सर्वनाश हो चुका है। इसलिए इनके नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। ये यही कांग्रेसी है जो साहू समाज के गरीब का बेटे पीएम मोदी जी से इतनी नफरत है कि उनका सिर फोड़ने की बात करते हैं।

श्री केदार गुप्ता ने कहा भूपेश और कांग्रेसियों ने अपने सगे-संबंधियों को डिप्टी कलेक्टर बनाने के साथ ही बाकी बचे पदों के लिए कांग्रेस ने पूरी मंडी सजाई थी, एक-एक पोस्ट को 50 लाख से 1 करोड़ रुपए में बेच डाले। इसका भी जवाब कांग्रेस को देना चाहिए, इसके कौन जिम्मेदार था। लेकिन कांग्रेस की असलियत अब सीबीआई जांच के शुरू होने से जनता के सामने आ जाएगा कि बीरनपुर कांड और पीएससी घोटाले में किसकी भूमिका थी। सारे दोषियों को जेल की हवा खाना ही होगा। भाजपा ने बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी भर्ती घोटाले के लिए सदन से सड़क तक संर्घष किया था।

श्रीकेदार गुप्ता ने कहा-साथ ही भुवनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने विधायक बनाया ताकि वे साहू समाज ही नहीं अन्य वर्गों के न्याय के लिए भी न्याय की लड़ाई लड़ते रहें। लेकिन कांग्रेस ने साहू समाज के प्रति हमेशा सतौला व्यवहार किया है।

 

श्रीकेदार गुप्ता ने कांग्रेस पर दागे सवाल

 

1–भूपेश बघेल के जेब से पांच साल सत्ता में रहते हुए झीरमकांड का सबूत क्यों नहीं निकला। अगर भूपेश बघेल अपने जेब से सबूत निकाल दें तो सीबीआई भी हो जाएगी ?

2-इसके पहले भूपेश बघेल बताएं झीरमकांड का वह कौन सा सबूत है, जिसे निकालने वे पांच साल तक डरते रहे। झीरमकांड को अंजाम दिलवाने वाले उनके खास माओवादी रूपी कांग्रेसी तो कहीं जिम्मेदार तो नहीं थे?

3–जब झीरमकांड में उनके नेता मारे गए थे, तो उस कांग्रेस विधायक कवासी लखमा कैसे घटना होने से पहले ही मोटर साइकिल से भाग गए थे। इस सवाल को चरणदास महंत ने भी अस्पताल में कवासी लखमा से पूछा था कि तू जानता तो वहां से क्यों लेकर गया था, ऐसा विडियो आज भी ओटीटी प्लेटफार्म में ट्रेंड कर रहा है। भाजपा ने कहा भूपेश को पता ही कि अगर जेब से झीरमकांड का सबूत उनके जेब से निकला तो कहीं उनके ही नेता चपेट में आ जाएंगे। इसका असली सच क्या है जनता जानना चाहती है।

 

Post navigation

Previous देश भर में मोदी सरकार क़े खिलाफ माहौल- दीपक बैज
Next चेंबर में आमसभा का हुआ सफल आयोजन, लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों ने ली शपथः- पारवानी

Related Stories

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

September 30, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’
  • सेवा की कहानी:सौर ऊर्जा से आसान हुई हर घर स्वच्छ पेयजल की पहुंच

You may have missed

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

September 30, 2026
सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’

September 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.