Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का अपमान किया : शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का अपमान किया : शर्मा

Abhinesh Pandey April 17, 2024

 

*उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा : नक्सली दलम ने स्वीकार किया कि हमारे साथी मारे गए, और बघेल फर्जी एनकाउंटर बताकर झूठ फैला रहे हैं*

*बघेल प्रदेश से बिना शर्त माफी मांगें,*

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने 29 नक्सलियों के मारे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस एनकाउंटर को फर्जी बताने को जवानों के शौर्य का अपमान बताया है। श्री शर्मा ने सवाल किया, ‘जिन घायल जवानों से मैं अस्पताल में मिलकर आया हूँ, क्या वह भी फर्जी है? बघेल को इस बात का जवाब देना होगा।’ बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 29 नक्सलियों का एनकाउंटर डी आर जी, CRPF, बस्तर फाइटर,CF, पुलिस विभाग के अधिकारियों और बहादुर जवानों के साहस और रणनीति का कमाल है। हमें उन पर गर्व है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर है। बघेल अपने झूठ और जवानों के अपमान के लिए जवानों और प्रदेश से बिना शर्त माफी मांगें।अन्यथा जनता उन्हें माफ नही करेगी।

उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह वर्दीधारी सारे-के-सारे 29 लोग बंदूकधारी थे। उनके पास से एसएलआर, इंसास, एके-47, 303 राइफल्स, यह सब मिले हैं। भूपेश बघेल बताएँ कि क्या यह सब गलत है? पूरे समाज में इस तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश एकदम गलत है। बघेल ने अपने शासनकाल में ढाई सौ सड़के बनाने के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। 90 से अधिक पुल-पुलिया बनाने पर ध्यान नहीं दिया। कभी किसी ऑपरेशन के लिए भी पहल नहीं की। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या होती रही, आम ग्रामीण की,अन्य लोगों की हत्या होती रही तो घड़ियाली आँसू बहाते रहे और आज इस तरह झूठ फैला रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सली दलम ने पत्र जारी कर स्वीकार किया है कि हमारे अब तक 50 से ज्यादा साथी मारे गए हैं और पुलिस ने भी यही आँकड़ा जारी किया था। जवानों ने जान की बाजी लगाकर यह काम किया है। श्री शर्मा ने इसके प्रमाण के तौर पर नक्सलियों द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिखाया। कांग्रेस हमेशा झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेता राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे ।

उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र माओवादी रच रहे हैं और दुर्भाग्य से हमारे ही बीच के कुछ लोग उनका मनोबल बढ़ाने वाला बयान देते हैं। लेकिन, हम इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगे और वह चाहे कोई भी व्यक्ति या संगठन हो, प्रदेश सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश से आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जोरो पर है। कश्मीर में धारा 370 हटी, तो वहां शांति और विकास आया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह गंभीर हैं। प्रदेश सरकार उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। बस्तर में शांति बहाल हो, खूनखराबा बंद हो, यह हमारी प्राथमिकता है हम इसके लिए आज भी बातचीत का रास्ता अपनाने को तैयार है। श्री शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बघेल जवानों के शौर्य को अपमानित कर रहे हैं। उनको कम-से-कम ऐसा नहीं कहना चाहिए। भूपेश बघेल अपने बयान के लिए जवानों, बस्तर फाइटर के जवानों, बीएसएफ के जवानों और सीआरपीएफ के जवानों से माफी मांगें। श्री शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी कांड को लेकर राहुल गांधी ने पहले यही बात बिलासपुर में कही थी। भूपेश बघेल ने तो कहा था कि झीरम घाटी के सबूत मेरी जेब में रखे हैं, तो आज तक जेब में ही क्यों रखे बैठे हैं, निकालते क्यों नहीं?

——————-

Post navigation

Previous 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों ने किया भाजपा को समर्थन
Next विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.