जगदलपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जगदलपुर में सभा ली और पार्टी प्रत्याशी लखमा के लिए वोट मांगा. उधर दिल्ली भी नहीं पहुंच पाये होंगे कि बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य ने पार्टी छोड़ दी। उन्होने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। उन्होने अपने इस्तीफे में उनके साथ हुए दुव्र्यवहार का जिक्र किया है। माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
