Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राहुल गांधी सामाजिक न्याय के पक्षधर, भाजपा के राज में आर्थिक असमानता बढ़ी- दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राहुल गांधी सामाजिक न्याय के पक्षधर, भाजपा के राज में आर्थिक असमानता बढ़ी- दीपक बैज

Abhinesh Pandey April 12, 2024

 

रायपुर/12 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सामाजिक न्याय के पक्षधर है, हर वर्ग के साथ न्याय की बात करते है। भाजपा सिर्फ कुछ पूंजीपतियों की चिंता करती है। भाजपा के राज में आर्थिक असमानता बढ़ी है। आरक्षित वर्गों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी मूलत आरक्षण विरोधी है, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला विरोधी है। भाजपा के फोकस में केवल अपने चंद पूंजीपति मित्रों का मुनाफा है, जब-जब भाजपा की सरकार आती है शोषित, पीड़ित, वंचित और पिछड़ों का हक छीनने का काम करती है। एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार ने वन अधिकार अधिनियम में संशोधित करके स्थानीय आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित किया है वहीं अपने मित्रों के लाभ के लिए देश में पहली बार कमर्शियल माइनिंग शुरू करवाई, अति महत्वपूर्ण जैव विविधता के क्षेत्रों में नो गो एरिया को संकुचित करके माइनिंग की अनुमति दी है। भाजपा और मोदी सरकार की प्राथमिकताओ में ना जनता है, ना ही पर्यावरण। छत्तीसगढ़ में 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक, जिसमें आदिवासी समाज के लिए 32 प्रतिशत और ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान जो छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने किया था, उसे राज भवन में बंधक बनाने का काम भाजपा के इशारे पर किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता बताएं कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों से आखिर किस बात का बदला ले रही है मोदी सरकार?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सामाजिक न्याय कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वादा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिए देशभर में हिस्सेदारी न्याय योजना लागू की जाएगी। मोदी के कुशासन में जो असमानताए बढ़ी है। विगत दस वर्षो के मोदी राज में जो उपेक्षा और प्रताड़ना पिछड़ी, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों ने भोगा है, देश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उसका अंत होगा। राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जाति जनगणना कराया जाएगा, जिसके माध्यम से जाती, उपजातियां और उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लगाया जाएगा। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उनकी स्थिति और आवश्यकता के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। न केवल अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी बिना भेदभाव के अवसर मिलेंगे। महिला आरक्षण को लेकर जो उड़ेंगे केंद्र की मोदी सरकार ने दुर्भावना पूर्वक लगाए हैं वह भी खत्म किया जाएगा देश में नियमित जनगणना की परंपरा फिर से शुरू होगी। शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर देश के युवाओं को मिलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बढ़ती असमानता की खाई दूर होगी और आम जनता के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में 3डी – सीएफडी सिमुलेशन पर व्याख्यान
Next भगवान श्री कृष्णा जी का अष्टधातु से होगा मूर्ति निर्माण – प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.