Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • यह लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है: बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यह लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है: बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey April 11, 2024

 

*बृजमोहन अग्रवाल ने चम्पारण, नवापारा में रोड शो किया*

*छत्तीसगढ़ के डबल विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील*

https://samayrath.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240411-WA0010.mp4

रायपुर 11 अप्रैल
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पड़ी है। रायपुर लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपना जनसंपर्क तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण और नवापारा मंडल में रोड शो किया और जनसंपर्क अभियान चलाया।
बृजमोहन अग्रवाल के अभियान की शुरुवात चम्पारण मंडल के भिलाई गांव से हुई जिसके बाद तोरला, टीला, चम्पारण, पोंड गांव में जनसंपर्क किया इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल नवापारा मण्डल के मंदलोर, परसदा, छांटा, पारागांव, नवागांव इलाकों में जनता से मुलाकात कर भाजपा के लिए वोट मांगे और मोदी जी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
जनता को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, पिछले 10 सालों में मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया है। मोदी जी की गारंटी आज सबसे बड़ी गारंटी है जिसपर सभी को विश्वास है। मोदी जी ने जो वादे किए वो सभी पूरे किए है। मोदी जी के कारण ही अयोध्या में करीब 500 सालों बाद श्री राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हो सका।
छत्तीसगढ़ में श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खुशहाली है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने 5 सालों के वादों को 3 महीनों में ही पूरा कर दिया है। भाजपा राज में गरीब, महिला, युवा और किसान सभी के हितों में काम हो रहा है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने के लिए सरकार ने घर घर शौचालय का निर्माण कराया, उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके खाते में हर महीने सरकार ₹1000 डाल रही है।
किसानों को प्रति एकड़ ₹20000 की अंतर राशि मिल रही है उनके धन भी सरकार अब 3100 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीद रही है इतना ही नहीं किसानों को 2014-15 और 2015-16 का एकमुश्त बोनस भी दे दिया गया।
युवाओं को रोजगार के लिए अकेले शिक्षा विभाग नहीं 33000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है इतना ही नहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। गरीबों को मुफ्त में मकान, गैस कनेक्शन, 35 किलो प्रति माह राशन, हर घर जल दिया जा रहा है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि,
यह लोकसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। विकसित भारत बनाने का चुनाव है यह चुनाव भारतीयों को विश्व में आत्म सम्मान दिलाने का चुनाव है।
एक ऐसे भारत के निर्माण का चुनाव है जहां गरीब महिला युवा किसान को आत्म निर्भर बनाने उनके जीवन में खुशहाली लाने का चुनाव है। इसलिए सभी लोग प्रचंड मतों से भाजपा को विजयी बनाएं और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाएं।
इस जनसंपर्क अभियान में
सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री इंद्र कुमार, श्री अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष नवापारा श्री उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चम्पारण श्री नारायण यादव, श्री सुनील मिश्रा, ओम प्रकाश साहू, दिनेश्वर साहू, दिनेश्वर साहू, पुन्नूलाल साहू, भगवत ध्रुव,गोविंद साहू, मयंक देवांगन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है।

Post navigation

Previous राजनीति में कांग्रेस इतनी गिर चुकी है कि मोदी जी के मरने की बद्दुआ करती है : शिवरतन शर्मा
Next प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों से अपील- अपने मताधिकार का प्रयोग कर दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें: विक्रम सिंहदेव (चे. कार्यकारी अध्यक्ष)

Related Stories

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

You may have missed

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.