Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजनीति में कांग्रेस इतनी गिर चुकी है कि मोदी जी के मरने की बद्दुआ करती है : शिवरतन शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजनीति में कांग्रेस इतनी गिर चुकी है कि मोदी जी के मरने की बद्दुआ करती है : शिवरतन शर्मा

Abhinesh Pandey April 11, 2024

*पाकिस्तान ,खालिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक:शिवरतन शर्मा*

*0 मोदी के जीतेजी कांग्रेस जीत नहीं सकती इसलिए मोदी को मारने और मोदी के मरने की बात करती है*

*0 कांग्रेस हताशा की चरम सीमा पर है उसे समझ नहीं आ रहा वो जनता के लिए घृणा की पात्र बन रही है*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को सजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की चुप्पी बता रही है कि इन विवादित बयानों को उनकी मौन सहमति और शह मिली हुई है। कांग्रेस नेताओं के बयान पूरे देश के सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कवासी लखमा द्वारा चुनावी सभा में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये ‘मरेगा’ जैसे शब्दों का उपयोग कर बयान दिया गया। बस्तर में कवासी लखमा युवाओं को पुलिस कर्मियों को तीर कमान से मार कर भगाने उत्साहित कर रहे हैं। कवासी वैसे भी झीरम समेत अनेक मामलों में संदिग्ध रहे हैं। झीरम का सबूत भूपेश बघेल भी अपनी जेब में होने का बात करते रहे हैं, जबकि आज तक उन्होंने साक्ष्य दिए नहीं । इससे पहले राजनांदगांव में भूपेश बघेल की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत ने कहा लाठी से मोदी का सिर फोड़ दें, ऐसा सांसद चहिए। शिव ( डहरिया) केवल गाली दे सकेत हैं मोदी को, जबकि भूपेश बघेल सर फोड़ सकते हैं। मोदी को परेशान कर कर के चीन भेज देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा के मोहला मानपुर के नक्सली सूरजू टेकाम (इसी हफ्ते गिरफ्तार हुआ है) ने कांग्रेस विधायक के मंच पर रहते ही यह आह्वान किया था कि भाजपा के लिए वोट मांगने आने वालों को काट देना चाहिए। बाद में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या भी हुई। क्या यह सभी कांग्रेस प्रायोजित नहीं है?

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के इमरान मसूद ने कहा कि ‘मोदी की बोटी बोटी कर देंगे’। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने कहा कि ‘ मोदी का मारना होगा’। जेएनयू में मस्लिम विश्विद्यालय में नारे लगे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी जेएनयू की धरती पर’। पंजाब में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रवास के दौरान उन्हें घेर कर मार डालने की साजिश रची गई थी। प्रधानमंत्री बाल बाल बचे थे। खालिस्तानियों की रैली में भी ‘मर जा मोदी मर जा मोदी’ के नारे लगते रहे हैं। हाल ही में एक अखबार यह रिपोर्ट की है कि नक्सली बकायदा कांग्रेस को वोट देने के लिए लोगों को डरा धमका रहे हैं। आखिर क्या मामला है कि कांग्रेस के बयान न केवल पाकिस्तान, खालिस्तानी बल्कि नक्सलियों के जैसे हो रहे है। ये सभी एक ही भाषा बोल रहे हैं ।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पिछले दो चुनावों में काग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है या यूं कह सकते हैं कि लोकतांत्रिक तरीके से बुरी तरह से परास्त हुई है। कांग्रेस की बौखलाहट इतनी कि इनके नेता मोदी जी के मरने की बदुआ कर रहे हैं। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेशअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, , प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, उमेश घोरमोड़े भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous चायवाले का बेटा प्रधानमंत्री, ये कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं – विष्णु देव साय
Next यह लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है: बृजमोहन अग्रवाल

Related Stories

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

You may have missed

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.