Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लोकसभा का विकास तभी होगा जब जिम्मेदार प्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद करेंगे – बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकसभा का विकास तभी होगा जब जिम्मेदार प्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद करेंगे – बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey April 10, 2024

 

*बृजमोहन ने जारी किया मोबाइल नबंर, रायपुर लोकसभा की जनता से मांगे सुझाव*

 

*मातृशक्ति कांग्रेस की नस-नस से वाकिफ है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली*

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा, संस्कति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा का विकास तभी होगा जब जिम्मेदार प्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसी मंशा के चलते उन्होंने जनता से सतत संवाद बनाए रखने एक अभिनव प्रयोग लोकसभा चुनाव के दौरान किया है। उन्होंने मोबाइल नंबर 9238727200 साझा कर उसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगा है। उसके अनुरूप आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल से हम रायपुर लोकसभा की ग्रामीण जनता के बीच जा रहे हैं। 15 अप्रैल को एकात्म परिसर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के सानिध्य में नामांकन रैली निकाली जाएगी जो घड़ी चौक तक जाएगी। यहां से पैदल कलक्टोरेट में नामांकन दाखिल करेंगे।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा पिछले 35 सालों में लगातार रायपुर लोकसभा की जनता ने 8 बार विधायक चुना और पांच बार केबिनेट मंत्री रहा और जब भी जो विभाग की जिम्मेदारी मुझे मिली उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाया। इस बार भाजपा संगठन ने रायपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य एवं रायपुर को विकसित करते हुए राजधानी बनाई है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस लोक सभा चुनाव में दिख रही प्रत्यक्ष हार से बुरी तरह से घबराई हुई है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के नेताओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत और कवासी लखमा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सिर फोड़ने, मारने की बात कहकर अपने मानसिक दीवालियापन, बौखलाहट का परिचय दे रहे हैं । यही नहीं प्रधानमंत्री के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग चुनावी सभा में करने लगे हैं। यह सब उनकी हार की बौखलाहट का परिचायक है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आए तो कश्मीर से धारा 370 को फिर से लागू करेंगे। मातृशक्ति को हर साल एक लाख रुपये देने की बात कह कर गुमराह कर रहे हैं। सवाल यह है कि 50 लाख करोड़ रुपये तो देश का बजट है तो कहां से वो इतना पैसा लाएंगे। मातृशक्ति कांग्रेस की नस-नस से वाकिफ है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ का नारा दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारे को पूरा किया और कश्मीर से धारा 370 को हटाया है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में सांसद सुनील सोनी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा, रायपुर जिला मीडिया सह प्रभारी वंदना राठोर भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन ने बच्चों को “निजात” नशा के विरुद्ध किया प्रोत्साहित
Next मैट्स यूनिवर्सिटी में संगोष्ठी का आयोजन

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.