Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भक्त माता कर्मा के कुल में जन्म लेने वाले सौभाग्यशाली – बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भक्त माता कर्मा के कुल में जन्म लेने वाले सौभाग्यशाली – बृजमोहन

Abhinesh Pandey April 7, 2024

@साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल हुए शिक्षामंत्री एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल.

रायपुर/7/04/2024/तहसील साहू संघ आरंग द्वारा ग्राम कोरसी (भैसा)आरंग में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि साहू समाज के लोगों का सौभाग्य है जो उनका जन्म कृष्ण भक्त माता कर्मा के कुल में हुआ है। यह कर्मा माता का ही पुण्य प्रताप है कि आज साहू समाज समृद्धिशाली है और समाज ही नही अपितु छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश की तरक्की में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान भेदभाव नहीं करते। वे किसी अमीर या गरीब के नहीं होते, वह तो सिर्फ सच्चे भक्त के होते हैं। यहां तो लोग भगवान के लिए छप्पन भोग चढ़ाते हैं पर भगवान उसी का भोग ग्रहण करता है जो उनका सच्चा भक्त होता है। इसका उदाहरण साक्षात माता कर्मा है। माता कर्मा भूखी ना रहे इसलिए स्वयं श्री कृष्ण उनके हाथों से बनी खिचड़ी ग्रहण करने आ जाते हैं। भक्तों को भगवान कभी भूखा नहीं रहने देता।

उन्होंने साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि कुरीतियों को त्याग कर साहू समाज ने एक मिसाल कायम की है। साहू समाज का जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम है वह देश के लिए आदर्श है। ऐसा कोई सामाजिक मंच नहीं होता जहां मैं साहू समाज का उल्लेख नहीं करता। स्वयं मेरे अग्रवाल समाज के आयोजनों में मैं साहू समाज का जिक्र करता हूं।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने विशिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया।

इस आयोजन में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण श्याम नारंग, जिला उपाध्यक्ष उमेश्वरी साहू, किरन ढीढ़ी, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सोहन साहू, जिला उपाध्यक्ष ओमेश्वरी साहू,भोजराम साहू, किरण साहू, के के चंद्राकर, नंद कुमार साहू, ब्रम्हानंद साहू, देव नाथ साहू, गीतांजलि, अनिल सोनवानी, भोला साहू, संदीप जैन, राघवेंद्र साहू समेत सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous लोकसभा का यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, इतिहास बनाने का है : शिवप्रकाश
Next बस्तर से मोदी की दहाड़ : लाठी से सिर फोड़ने की कांग्रेस की धमकी से मैं नहीं डरने वाला

Related Stories

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Recent Posts

  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

You may have missed

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026
गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.