Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी
  • Feature
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी

Abhinesh Pandey April 5, 2024

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने ‘घोषणा-पत्र’ जारी किया। यह घोषणा-पत्र ‘5 न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।

घोषणा पत्र के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी बात न्याय है। पिछले 10 सालों और खासतौर पर 5 साल में देश में बहुत अन्याय हुआ है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जाति जनगणना, ओपीएस, नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण, किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये, मुफ्त इलाज, अस्पताल, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, डॉक्टर, टेस्ट, दवा, सर्जरी और बिना जमीन वालों को जमीन देने का वादा किया है।

कांग्रेस की नारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है? केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण मिलेगा, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिया जाएगा, कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल की सुविधा, हर पंचायत में एक अधिकार सहेली होगी, आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी मिलेगी.

कांग्रेस की किसान न्याय ‘गारंटी’ में किसानी के लिए जरूरी हर चीज से जीएसटी हटाई जाएगी. कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग बनाया जाएगा. किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी होगी. फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर होगा. स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी का कानूनी गारंटी होगी.

कांग्रेस की श्रमिक न्याय ‘गारंटी’ में 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी मिलेगी, मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद होगी, शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी होगी, दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू होगा. असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा होगा.

कांग्रेस की हिस्सेदारी न्याय ‘गारंटी’ में एसटी एससी ओबीसी को पूरा हक दिया जाएगा जितनी एससी एसटी की जनसंख्या उतना बजट होगा वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला होगा संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे होगा समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती होगी.

Post navigation

Previous धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख वोटों से जिताने का संकल्प लिया
Next मुख्यमंत्री के बयान के साथ छेड़छाड़, वीडियो निर्माता के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराया FIR

Related Stories

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

You may have missed

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026
अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.