Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख वोटों से जिताने का संकल्प लिया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख वोटों से जिताने का संकल्प लिया

Abhinesh Pandey April 4, 2024

 

*वरिष्ठजनों का अनुभव और कार्यकर्ताओं का परिश्रम जीत की गारंटी है:बृजमोहन अग्रवाल*

 

*जय भाजपा तय भाजपा के नारों से गूंजा धरसीवां विधानसभा* 

 

रायपुर 4 अप्रैल

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के खरोरा मंडल, विधानसभा मंडल, धरसींवा मंडल में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,

भाजपा एक अनुशासित संगठन है जिसमें हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है।

कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का अनुभव लेकर पूरी ईमानदारी और परिश्रम से जनता के बीच में जाएं और उनके सामने अपनी बात रखें तो जनता न केवल हमारी बातों को सुनेगी बल्कि उस पर अमल करते हुए कमल के फूल को वोट भी देगी।

अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब कट्टर कांग्रेसी परिवार भी मोदी और भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। मालूम है कि मोदी है तो मुमकिन है मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देना हो मोदी जी ने जो कहा था वह करके दिखा दिया है इसलिए अब जनता का मोदी पर विश्वास बढ़ गया है। मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत की पूरी दुनिया में सह बड़ी है। दूसरे देश जहां अर्थव्यवस्था कैमरा गई है वहीं भारत इस वक्त इकलौता देश है जो सबसे तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में विकास की गंगा बह रही है नए नए एक्सप्रेस वे वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान, असताल आदि की संख्या तेजी से बढ़ी है। जितना काम कांग्रेस सरकार ने 60 साल में नहीं करा पाई से ज्यादा मोदी जी ने महज 10 साल में ही कर दिया।

विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की भी हवा बदल गई है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार घोटाले और अपराधियों का बोल बाला था। विकास का काम ठप हो गया था। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवता ने 5 साल के अधिकांश वादों को 3 महीने में ही पूरा कर दिया है जिसके बाद अब कांग्रेस के पास जनता के बीच में जाने का कोई कारण ही नहीं बचा है।

श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को भी एक प्रतियोगिता के तौर पर लें । जिस बूथ पर 90 फ़ीसदी वोट पड़ेगा और 85 फ़ीसदी वोट बीजेपी को पड़ेगा उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। ऐसे ही सबसे ज्यादा वोटिंग वाले मंडल को और विधानसभा क्षेत्र को भी इनाम दिया जाएगा। हम सभी का लक्ष्य 90 फीस दी मतदान का होना चाहिए क्योंकि मैं में तेज गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने में आलस कर सकते हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि उन्हें मतदान केंद्र तक लाए। उसके लिए अभी से योजना बनाना और उसे पर काम करना होगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव धरसीवा से उनका पुराना रिश्ता रहा है क्षेत्र के लोग विधासभा अलग होने के कारण उनको वोट न दे पाने पर अफसोस जताते थे। लेकिन मोदी जी ने धरसीवां के लोगों की सुन ली और इस बार वो उन्हें वोट दे पाएंगे। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना है।

विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, यह धरसीवां क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि, हमें बृजमोहन अग्रवाल जी को वोट देने का अवसर मिल रहा है। ये एक उदार, सहृदय, बिना भेदभाव के काम करने वाले नेता हैं जो खुली किताब की तरह है और संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए काम करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि बृजमोहन अग्रवाल को धरसीवां क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजयी बना कर उन्हें दिल्ली भेजेंगे।

वहीं पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पहले भाजपा सरकार के दौरान कराए गए कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि जब बृजमोहन अग्रवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री थे उस दौरान उन्होंने धरसीवां में एक एक गांव में पक्की सड़क का निर्माण कराया था। शिक्षा मंत्री रहते हुए क्षेत्र में स्कूल कॉलेज का निर्माण कराया था और सिंचाई मंत्री रहते हुए क्षेत्र में नहर का निर्माण कराया था। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की बात कही।

बैठक में विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री विधान मिश्रा, श्री देव जी भाई पटेल, लोकसभा प्रभारी श्री अशोक बजाज, पूर्व महामंत्री श्री सुनील मिश्रा, श्री योगेश तिवारी, श्री राम खिलावन, श्री राकेश, धरसींवा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वर्मा, खरोरा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर,

विधानसभा मंडल अध्यक्ष श्री भरत सोनी, योगेंद्र नायक, निलंबुज चंद्राकर, वेदराम मनहरे, अनिल सोनी, शिव शंकर वर्मा, राजीव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल समेत वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर धरसीवां के कांग्रेस निमोड़ा बूथ अध्यक्ष दिलीप साहू, धनेली बूथ अध्यक्ष अरविंद गजेंद्र,

नीरज साहू, मनीष साहू, अमित सोनवानी, डोमेन साहू, अनुराग यादव, सोमेश साहू, समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

Post navigation

Previous रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ग्रीन आर्मी का होली मिलन संपन्न
Next कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.