Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बृजमोहन अग्रवाल ने ली महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण और शहर की पृथक बैठकें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने ली महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण और शहर की पृथक बैठकें

Abhinesh Pandey March 27, 2024

 

*महिलाओं का भरोसा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ :- बृजमोहन*

*भाजपा ने महिलाओं को बनाया परिवार का मुखिया अधिकतर योजनाएं में महिलाओं का प्रमुख स्थान :- बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर।

लोकसभा चुनाव के समीप आने से चुनावी तैयारियों लगातार तेजी आ रही है लगातार बैठकों , कार्यकर्ता सम्मेलनों , वॉल राइटिंग , डोर टू डोर और कार्यालय उद्घाटन जैसे अन्य आयोजनों का दौर जारी है इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल लगातार भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें लेकर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौप रहे हैं इसी कड़ी में आज रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की पृथक बैठकें ली जहां सर्वप्रथम बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों की उपस्थिति ली एवं उन्हें लोकसभा चुनाव संबंधित मार्गदर्शन और जिम्मेदारियां सौंपी उसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आप सभी महिला नेत्रियां समाज में भाजपा के प्रमुख चहेरे हैं समाज में भाजपा की रीति नीति पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है आप सभी और इस लिहाज से लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी का विशेष महत्व है यह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच ही है जो महिला सशक्तिकरण के नजरिए से अधिकतर योजनाओं में मुखिया के रूप में महिलाओं को प्रमुखता दी चाहे बात प्रधानमंत्री आवास योजना की हो , राशन कार्ड में मुखिया हो या फिर उज्वला योजना लाभ की लाभार्थी महिलाओं को ही बनाया गया है और तो और भारत की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल भी लाया गया है जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा ।

आप सभी को भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते डोर टू डोर संपर्क करके महिलाओं के हित में चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जिससे भारत के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं जैसे

प्रधानमंत्री आवास , महतारी वंदन के माध्यम से 12 हजार सालाना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सुकन्या समृद्धि योजना , महिला शक्ति केंद्र योजना और महिला सुरक्षा जो सबसे महत्वपूर्ण है ।

आज महिलाओं का भरोसा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। आपको हर महिला मतदाताओं के पास पहुंचकर उन्हें इन तमाम योजनाओं से अवगत करवाना है चाहे विपक्षि भी हो उनके बीच जाकर भी करें अपनी सरकार की योजनाओं की चर्चा कहीं ना कहीं उन सभी को भाजपा की योजनाओं का लाभ उनके परिवार तक भी पहुंच रहा है ।

उन्होंने महिलाओं से आह्वाहन भी किया की अपने आस पास ऐसा माहौल बनाएं की स्वयं ही महिलाएं पार्टी से जुड़ने आगे आएं और आप सभी को चौनौती की तरह इस कार्य को करना है । मैं आप सभी को कहना चाहता हूं की लोकसभा चुनाव के नतीजों में महिलाओं की भागीदारी से ही ऐतिहासिक नतीजे आएंगे जितना अधिक मतदान उतना अधिक जीत का अंतर। बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित महिला नेत्रियों को आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व जमीनी तैयारी हेतु मंत्र देते हुए कहा की आप सभी के लिए पहला लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में 100 महिलाओं का भाजपा प्रवेश करवाने हेतु परिश्रम करना , अपने अपने क्षेत्र में वॉल राइटिंग करवाना है जिसमे अबकी बार 400 पार और तीसरी बार फिर मोदी सरकार जैसे नारें लिखवाना है ।

हर बूथ पर 50 घरों में भाजपा के झंडे लगाना है , आज सोशल मीडिया का जमाना है और सोशल मीडिया की भूमिका अहम है हर वार्ड में 50 महिलाओं व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है एवं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और आवश्यक सूचनाओं हेतु उसका सदुपयोग करना यह सारे कार्य हमे 5 मार्च तक संपन्न कर 15 मार्च तक एक राउंड हर घर डोर टू डोर संपर्क संपन्न करना है ।

रायपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद सुनील सोनी ने बैठक में उपस्थित रायपुर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी ने विगत चुनाव में मुझे भरपूर स्नेह दिया जिसके परिणामन स्वरूप मुझे लाखों मतों से विजयश्री प्राप्त हुई मैं आप सभी से भाषण नही अपितु निवेदन करने आया हूं की हम सभी को लोकसभा चुनाव तक स्थाई नही होना है निरंतर चलायमान रहना है पार्टी दारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है हर बूथ पर महिला मोर्चा की दो सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर उनके माध्यम से कार्ययोजना का विस्तार करना है ।

आप सभी को अपनी पार्टी के लिए रोजाना कम से कम 5 घंटे देना है और मेरा दावा है की इसके नतीजे हमारे मन माफिक आयेंगे ।

आज आयोजित महिला मोर्चा रायपुर शहर और ग्रामीण की बैठको में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा संतोष साहू , रायपुर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , पूर्व महापौर अंबिका यदु , भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्री परगनिहा , हर्षिला रूपाली शर्मा , स्वप्निल मिश्रा , ममता साहू, सविता चंद्राकर, दुलारी, सरोज चंद्रवंशी, रुक्मणी वर्मा, बिंदु महेश्वरी, चंद्रिका वर्मा, अंबिका वर्मा, रानी पटेल, पुष्पा बंजारे, अरुणा रानी बघेल, ललिता वर्मा ,

सहित रायपुर ग्रामीण और शहर जिला की पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थी ।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब द्वारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं
Next भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.