Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि – बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि – बृजमोहन

Abhinesh Pandey March 21, 2024

 

@महिला मोर्चा द्वारा भाजपा सरकार के 100दिन पूर्ण होने एवं महतारी वंदन योजना के शुभारंभ पर आयोजित महतारी सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल।

रायपुर/21/03/2024/ नारी शक्ति स्वरूपा है। राष्ट्र के विकास एवं समृद्धि में इनका सबसे अहम योगदान रहता है। यही वजह है कि हमारी भारतीय जनता पार्टी माताओं – बहनों का सम्मान सर्वोपरि रखते हुए उनके हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना भी हमारी इस कथनी और करनी को प्रमाणित करती है। यह बात रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार के शिक्षा, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने माता कौशल्या की भूमि चंदखुरी में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महतारी सम्मान समारोह के दौरान कही।

यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने एवं मातृशक्ति के सम्मान के लिए लागू महतारी वंदन योजना के शुभारंभ होने के अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आधार स्तंभ है। उनके कंधों पर संपूर्ण परिवार की जिम्मेदारी होती है। ऐसी मातृशक्ति की महत्ता को भाजपा ने समझा और उनके दुख दर्द को दूर करने का निर्णय लेते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की।

इन योजनाओं में प्रमुख रूप से भाजपा शासित केंद्र सरकार की उज्जवला गैस योजना, राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना प्रमुख रूप से शामिल है।

बृजमोहन ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय निर्माण करवाया, जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया गया। आज महतारी वंदन योजना के तहत एक 1000 रुपए महिलाओं के खातों में पहुंच रहा था।

उन्होंने कहा कि जब मैं रायपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ता था तो सिर्फ रायपुर की जनता ही मुझे वोट कर पाती थी। आरंग के लोग कहते थे कि हमको आपको वोट करने का मौका नहीं मिलता। इस लोकसभा चुनाव में मेरे कामों को सराहने वाले शुभचिंतकों की शिकायत दूर हो जायेगी। मुझे वोट देने का मौका उन्हे मिलेगा। उनके दम पर आरंग विधानसभा से ही हम एक लाख की बढ़त दर्ज करेंगे।

इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी,आरंग विधायक गुरु खुशवंत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शालिनी राजपूत जी, रायपुर ग्रामीण की प्रभारी ममता साहू, महामंत्री विभा अवस्थी, मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉक्टर किरण बघेल, मंदिर हसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, आरंग के मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, समोदा मंडल मंडल अध्यक्ष नंदलाल साहू, रायपुर जिला ग्रामीण युवा मोर्चा के अध्यक्ष फनेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य जीएसटी आयुक्त रजत बंसल को सौंपा ज्ञापन
Next क्यों है विश्व जल दिवस मनाने की जरूरत:- मोहन वर्ल्यानी

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.