*चुनाव पूर्व पार्टी की बैठकें चुनावी समर में व्यहुरचना बनाने की तैयारी :- बृजमोहन अग्रवाल*
*बृजमोहन अग्रवाल ने ली रायपुर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में भाजपा पार्षदों और छाया पार्षदों की बैठक*
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में रायपुर नगर निगम में भाजपा के पार्षदों और छाया पार्षदों की आवश्यक बैठक बुलाई गई भाजपा के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल लगातार मैराथन बैठके ले रहे हैं मोर्चा प्रकोष्ठों , नगर पंचायत , पार्षदों और छाया पार्षदों की बैठकें लेकर उन्हें लोकसभा के चुनावी समर में उतरने हेतु हर मोर्चे पर तैयार कर रहे हैं वे अपने अनुभव के आधार पर चुनावी कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार कर कार्ययोजना बना रहे हैं आज भाजपा के रायपुर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में भाजपा पार्षद दल और छाया पार्षदों की बैठक ली गई उपस्थित पार्षदों और छाया पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की चुनाव पूर्व पार्टी की बैठकें चुनावी समर में उतरने के पूर्व व्यूहरचना की तैयारी है ताकि जब आप सभी चुनाव मैदान में उतरे तो विरोधियों से चुनावी युद्ध जीतने हर प्रकार से तैयार रहें ।
उन्होंने कहा सर्वप्रथम मतदाता सूची के सुधार की प्रक्रिया में सभी पार्षदों और छाया पार्षदों को लगना है किसी प्रकार की भी त्रुटि को सुधार कर चुनाव के दिन वैद्य मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है किसी भी प्रकार की फर्जी वोटिंग से बचने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार रहना आवश्यक है जिससे हम स्वास्थ्य चुनाव में अपनी सहभागिता निभा सकें आप सभी के कंधों पर इस महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व है ।
उन्होंने आगे कहा की चुनाव को लेकर जनता के बीच उत्साह का वातावरण हैं भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनहित के अनगिनत कार्य कर रही है और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से भारत के नागरिक लाभान्वित हुए हैं शायद ही ऐसा कोई परिवार हो जो भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित ना हुआ हो माताएं , बहने और किसान सहित अन्य वर्ग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं
आप सभी गांव गली मोहल्ले में जाएं और जनता को बताएं की जिन योजनाओं का सीधा लाभ आपको मिल रहा है वह भाजपा सरकार की देन है
कमल फूल लोगो की जुबान में होना चाहिए 400 पार के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए हैं सभी को कमल के निशान को ऐतिहासिक जीत दिलाना है मैं आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच यह बात पुरे विश्वास के साथ कह सकता हूं की अपने राजनीतिक जीवन में मेरे लिए पार्टी ही सर्वोपरि रही है बृजमोहन ने बृजमोहन के लिए नही कमल निशान के लिए ही जनता से मत मांगा है मेरे लिए और हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी प्रमुख है ।
आप सभी छोटे व्यापारी जैसे ठेले , खुमचे , किराना दुकान से सीधा संपर्क कर भाजपा के पक्ष में अपना मत रखें और मतदान करवाने हेतु सहयोग की मांग करें साथ ही मंदिरों धार्मिक और सामाजिक प्रमुखों से संपर्क करें ,
आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिकयो , स्वास्थय और सफाई व्यवस्था जैसे काम करने वाले जो हम सभी के बीच लगातार रहते हैं उनसे सीधा संपर्क करें
हम सभी को मिलकर इतनी अथक मेहनत करने की आवश्यकता है की इसका असर ना सिर्फ छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपितु आस पास के प्रदेशों में भी पड़े रायपुर लोकसभा के चुनाव की चर्चा सभी तरफ हो इतनी मेहनत करनी है आप सभी जितने अधिक लोगो से लगातार संपर्क करेंगे उतना अधिक मौखिक प्रचार भी बढ़ेगा। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी पार्षदों की उपस्थिति में अबकी बार 400 पार लिखित टी शर्ट भी विमोचित की जिसे रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं को वितरित किया जायेगा जिससे पूरी लोकसभा भाजपा मय हो जाए ।
आप सभी को वार्ड स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है जिससे हर कार्य सूक्ष्मता से अंतिम इकाई तक आसानी से पहुंचे और एक प्रगाढ़ मजबूत सामंजस्य स्थापित किया जा सके , लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में आहूत बैठक में आज रायपुर लोकसभा से सांसद सुनील सोनी , ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी संबोधित किया सांसद सुनील सोनी ने कहा की रायपुर लोकसभा की जीत इतनी ऐतिहासिक हो की कभी ना टूटने वाला कीर्तिमान स्थापित किया जा सके और इसके लिए हमको अपने आपको पूरी तरह झोंकना पड़ेगा दिन रात हमे इस तरह को मेहनत करनी है जैसे स्वयं ही प्रत्याशी हैं ।
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा की कांग्रेस चुनावी मैदान में कहीं नहीं है परंतु फिर भी हमे अपनी तरफ से पूरी मेहनत करनी है और इस चुनाव को भी पूरी गंभीरता के साथ लड़ना है रायपुर ग्रामीण से हमे अपने ही रिकॉर्ड से आगे जाना है और एक नया मील का पत्थर स्थापित करना है ।
रायपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आहूत बैठक में रायपुर की चारों विधानसभाओं से सैकड़ों पदाधिकारी और पार्षदों का दल उपस्थित रहा आज की बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , केदार गुप्ता , जगन्नाथ पाणिग्रही , नलिनेश ठोकने , पूर्व विधायक नंदकुमार साहू , अशोक पाण्डेय , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , चन्नी वर्मा , जिला महामंत्री भाजपा रमेश ठाकुर , सत्यम दुवा , उपाध्यक्ष ललित जयसिंग, अकबर अली , हरीश ठाकुर , मनीषा चंद्राकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , मनोज वर्मा , विनोद अग्रवाल , मृत्युंजय दुबे , राहुल राव सहित रायपुर नगर निगम और बिरगांव निगम के सभी पार्षद और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
