Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्व किडनी दिवस पर रामकृष्ण केयर अस्पताल ने लोगों को जागरूक किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व किडनी दिवस पर रामकृष्ण केयर अस्पताल ने लोगों को जागरूक किया

Abhinesh Pandey March 14, 2024

.

रायपुर। किडनी मनुष्य के शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। प्रति वर्ष अनेकों लोग किडनी रोग के चलते अपनी जान गवां देते हैं, किडनी फेलियर के चलते किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इस महत्वपूर्ण अंग के संदर्भ में हर वर्ष मार्च माह के दूसरे गुरूवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है, और कोशिश की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को किडनी रोग के संदर्भ में जागरूक किया जा सके।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टर्स डॉ. अजय पाराशर, डॉ. संजीव अनंत काले, डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी, डॉ. हर्ष जैन एवं डॉ. मलय रंजन सारंगी ने प्रेस वार्ता में बताया कि किडनी रोग कुछ लक्षण होते हैं, जैसे शरीर में अधिक मात्रा में केटनिन और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है और बाथरूम के चक्कर लगाने पढ़ते हैं साथ के ही यूरिन में रक्त नजर आता है, आँखों के आस-पास सूजन होना भी किडनी रोग का लक्षण हो सकता है। कुछ खाने की इच्छा नहीं होती, भूख लगभग मर जाती है, साथ ही मसल्स में दर्द भी होता है। डॉक्टरों ने बताया कि रामकृष्ण केयर अस्पताल में कैडेवर किडनी प्रत्यारोपण हुआ, यहां इक्यूब डायलिसिस सेंटर है जिसमें हर महीने 2500 से 3000 किडनी डायलिसिस किया जाता है ।

किडनी रोग से संबंधित नेफ्रो क्रिटिकल केयर आई.सी.यू. भी रामकृष्ण केयर में उपलब्ध है। पथरीका संपूर्ण ईलाज की सुविधा के साथ यूरो रोबोटिक सर्जरी व ऑन्कों रिनल साइंस भी उपलब्धहै ।

अब तक 250 से अधिक किडनी प्रत्यारोपण रामकृष्ण केयर अस्पताल में किया जा चुका है।रामकृष्ण केयर अस्पताल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे जी 35 वर्षो से भीअधिक अनुभवी व कुशल सर्जन के रूप में प्रतिष्ठित है और उनके साथ अनेकों अनुभवी व कुशल डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है।

रामकृष्ण केयर में किडनी / यूरो विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स डॉ. अजय पाराशर, डॉ. संजीव अनंत काले, डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी, डॉ. हर्ष जैन एवं डॉ. मलय रंजन सारंगी ने कहा कि वे सभी लोगों की सफल किडनी ट्रान्सप्लॉट करते रहेंगे व् कई परिवारों को खुशियाँ बांटते रहेंगे । किडनी प्रत्यारोपण हेतु अन्य लोगों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा वे राज्य में ही बेहतर ईलाज कम खर्च पर करा सकते हैं, साथ ही समय-समय पर डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं।
रामकृष्ण केयर अस्पताल के किडनी विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि लोग किडनी रोग से स्वयं को बचाव रखने हेतु कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं, जैसे दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें इससे किडनी को शरीर से टॉक्सिन निकालने में सहायक होती है। प्रोटीन सप्लीमेंट की जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने में परहेज करें। हर दूसरे दिन पेन किलर दवाई लेते रहना भी किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड सकता है, धूम्रपान करने पर भी किडनी पर विपरित प्रभाव पडता है अगर किडनी में दर्द महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना चाहिए।
विश्व किडनी दिवस पर केयर कनेक्ट प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें ऐसे मरीज शामिल हुए जिनका किडनी ट्रान्सप्लॉट किया गया है एवं किडनी से संबंधित बीमारियों का इलाज किया गया। इस कार्यक्रम में सभी मरीजों के मनोरंजन हेतु कार्यक्रम भी रखें गये, जिसमें लोगों से
रोचक सवाल पूछे गये, मरीजों को गिफ्ट प्रदान किया गया और उन्हें गुलाब के फूल भी प्रदान किये गये। सभी मरीजों ने अपने बीमारी से पहले एवं किडनी प्रत्यारोपण के बाद के अनुभवों को साझा किये कैसे बीमारी में तकलीफें उन्होंने झेली, कैसी मुसीबतों का सामना किया और अब वे कैसा जीवन-यापन कर रहें हैं एवं रामकृष्ण केयर अस्पताल का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें दूसरा जीवन प्रदान किया।

 

Post navigation

Previous शुरू हो चुकी है विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
Next अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला चेंबर के सानिध्य में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श…

Related Stories

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

You may have missed

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.