Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है नक्सलवाद: बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है नक्सलवाद: बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey March 7, 2024

 

*भाजपा कार्यकर्ताओं की लक्षित हत्या नक्सलियों की विकास विरोधी मानसिकता है: बृजमोहन अग्रवाल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर 7 मार्च

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही लक्षित हत्याओं पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नाराजगी जताई है।

श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, जब से श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और श्री अमित शाह गृहमंत्री बने हैं तब से नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है जिसके चलते नक्सली हताश हैं। नक्सलियों का असली मकसद लोगों में भय पैदा करके अपने हितों को पूरा करना है जिस कारण वह ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि नक्सली देश, समाज और राज्य के हित में कोई काम नहीं करते हैं। और न ही विकास के किसी काम को बर्दाश्त करते हैं इसीलिए वह सड़क, स्कूल निर्माण आदि को रोक देते हैं। इतना ही नहीं पेयजल के लिए की गई बोरिंग में बारूद डालकर उसे भी बर्बाद कर देते हैं। नक्सलियों की मानसिकता विकास विरोधी है। वो छत्तीसगढ़ के ट्राईबल बेल्ट बस्तर में विकास को रोकना चाहते हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा विकास का काम कर रही है ऐसे में नक्सली भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या करके भय पैदा करना चाहते हैं। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता और नेता इससे डरेंगे नहीं और सरकार की विकास की योजनाओं को जनता तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कर्मी इन हत्याओं का बदला जरूर लेंगे और नक्सलियों को चुन चुन कर ठिकाने लगाया जाएगा।

बता दें कि, बीजापुर में भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष 40 वर्षीय कैलाश नाग की बीते दिनों नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

 

Post navigation

Previous भाजपा रायपुर शहर जिला की आम बैठक संपन्न संगठन महामंत्री का मिला मार्गदर्शन
Next राजनाथ पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.