Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नारायण सेवा संस्थान का दुर्घटना में अंगहीन हुए छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए रायपुर में विशाल कृत्रिम अंग शिविर 17 मार्च को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नारायण सेवा संस्थान का दुर्घटना में अंगहीन हुए छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए रायपुर में विशाल कृत्रिम अंग शिविर 17 मार्च को

Abhinesh Pandey February 28, 2024

 

रायपुर, 28 फरवरी । उदयपुर राजस्थान का प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन 17 मार्च को रायपुर के एमजी रोड़ स्थित जैन दादावाडी परिसर में आयोजित होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबिसा ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है, उन्हें दिव्यांगता की दुःखभरी जिन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव जी की प्रेरणा से संस्थान विगत 39 वर्षों से संस्थान मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। छत्तीसगढ़ के दिव्यांग जनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से विशाल निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण आर्टिफीशियल लिम्ब मैजरमेंट शिविर रायपुर के जैन दादाबाड़ी, एमजी रोड़ में रविवार 17 मार्च को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा।

यह संस्थान की शकुआं प्यासे के पास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में शिविरआयोजित हो रहा है।संस्थान के महागंगोत्री प्रभारी रजत गौड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नारायण सेवा संस्थान का यह फ्री कैम्प विशेष है। इसमें दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान केअनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक टीम द्वारा देखा जाएगा और टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ आर्टिफिशियल लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब बनाये जायेंगे। इन दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट करेगा।

गौड़ ने बताया कि इस शिविर के लिए संस्थान पदाधिकारीयों ने रायपुर के सम्मानित व्यक्तियों और छत्तीशगढ़ शासन के मंत्रियों को आमन्त्रित किया है। शिविर में स्थानीय संगठन श्री मानव सेवा संस्थान, मंगल भवन, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, छत्तीशगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन, महिला पतंजलि योग समिति, रायपुर करेला समाजम, श्री श्याम सेवादारी महिला संघ, श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रायपुर, श्री ऋषभदेव मन्दिर ट्रस्ट दादाबाड़ी रायपुर, भारतीय जैन संगठना छतीसगढ़ छत्तीशगढ़ सर्व नाई समाज, छत्तीशगढ़ प्रदेश साहू संघ, राजश्री इंटर प्राइजेज, श्रीरामजी
की सेना, अग्रवाल सभा रायपुर गुढीयारी मोहल्ला समिति, राणा फाउंडेशन, मणिकार्निका सहित 30 से ज्यादा समाज और संघ नारायण सेवा संस्थान के इस शिविर में स्वयंसेवक सहयोगी के रूप में जुड़ गए। कांफ्रेंस में संस्थान के पदाधिकारीयों और रायपुर आश्रम प्रभारी भरत पालीवाल और कौशल पालीवाल ने शिविर पोस्टर का विमोचन किया।
संस्थान के जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी भगवान प्रसाद गौड़ ने दिव्यांगों को लाभ लेने के लिए अपील करते हुए कहा इस शिविर का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांग
स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। रोगियों को कैम्प स्थल पर निःशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा – नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री
पुरस्कार से नवाजा है । संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 41200 से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है, तथा रायपुर, छत्तीसगढ़ से उदयपुर पहुंचे 3000 लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू कर चुका है

 

Post navigation

Previous समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन
Next मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना हो रहा पूरा

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.