Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • श्याम भक्ति के भजनों ने श्रोताओं को किया सराबोर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

श्याम भक्ति के भजनों ने श्रोताओं को किया सराबोर

Abhinesh Pandey February 26, 2024

 

एक शाम खाटूवाले के नाम मे देश-विदेश से जुटे 4000 से अधिक भक्त

रायपुर। श्रीकृष्ण भगवान के अवतार खाटूश्याम की आराधना के लिए भक्तिमय गीतों का शानदार कार्यक्रम रविवार को हुआ। देर रात तक चले इस भावविभोर करने वाले भक्तिमय संगीत के सागर में दर्शक मंत्रमुग्ध होकर गोता लगाते रहे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली, मुंबई, उत्तरप्रदेश, कोलकाता, उड़ीसा, बिहार सहित चीन से विशेष रूप से आए 4000 से ज्यादा श्याम भक्त शामिल हुए। यह इस कार्यक्रम को भव्यरूप प्रदान करने के लिए विशेष मंडप सज्जा सहित बाबा के दरबार की अनूठी साज-सज्जा की गई जिसको भक्त अपलक निहारते रहे, वहीं देश-विदेश में प्रस्तुतियां देकर श्याम गायकों में अपनी प्रतिष्ठित छबि बना चुके ख्यातिलब्ध गायकों ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा, जिससे श्रोता सराबोर होकर भक्ति में झूमते नजर आए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्ति की गंगा अविरल बहती रही।

शहर के सड्डू स्थित अमर मैरिज पैलेस में रविवार को एक शाम खाटूवाले के नाम का भक्तिमय भजनों के कार्यक्रम का आयोजन श्याम के लाड़ले गु्रप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से शामिल होने हज़ारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस आयोजन और विशेष साज-सज्जा के बारे में आयोजक मंडल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से कार्यक्रम को भव्यता के साथ गरिमामयी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। खाटू श्याम बाबा को विराजित करने के लिए सुरेश राजस्थानी के दल द्वारा 11 दिनों में जूट, बांस, लकड़ी, मक्के के छिलकों का प्रयोग करके खूबसूरत कारीगरी से शानदार मंडप स्टेज तैयार किया गया था, जिसमें कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा खास तरह के फूलों व आॅर्किड, गुलाब आदि के मोटे गजरों से खाटू श्याम बाबा का दिव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया था। शाम को शुरू हुए इस कार्यक्रम में होली के अवसर पर गाए जाने वाले राजस्थानी भजनों में पेशकश देने वाले धमाल किंग के नाम से जानेजाने वाले कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार संजू शर्मा ने मारो श्याम….., आंगन आ गए सांवरिया सरकार…. जैसी शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। रायपुर के श्याम भजन गायक विनय अग्रवाल ने आता रहा है आता ही रहेगा…., निर्धन हूं लाचार हूं श्याम, निर्बल को बल दे .. जैसे भावभोर करने वाले गीतों को गाकर समां बांध दिया। समंस्तीपुर बिहार की श्याम भजनों की प्रसिद्ध गायिका रेशमी शर्मा, जयपुर की सुरीली श्याम कीर्तन गायिका रजनी राजस्थानी ने श्याम भक्तों को भक्ति में ऐसे पिरोया कि सभी संग झूमते हुए आराधना करते रहे। कोलकाता के ही रवि बैरिवाल, अभिषेक माधव शर्मा, श्री भगवान दीक्षित सहित पूरे भारत में केवल श्याम भजनों के लिए ख्यातिप्राप्त भजनगायकों द्वारा भक्तिरस गंगा की बहाते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीकर जिले के मुख्य निज मंदिर के पुजारी एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के ट्रस्टी मानवेंद्र चैहान शामिल हुए उन्होंने सभी श्याम सेवादारों द्वारा खाटूश्याम के प्रति अनन्य भक्ति करने के लिए हर वर्ष इस तरह के आयोजन करने को बहुत सराहनीय कार्य बताया।

Post navigation

Previous पीएम मोदी का पत्र घर घर पहुंचाने रायपुर लोकसभा में 12000 कार्यकर्ता तैनात – बजाज
Next आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के यहां एसीबी का छापा

Related Stories

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

You may have missed

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.