Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारत वर्ष की पहली चलित अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन संस्था कुछ फ़र्ज़ हमारा भी के द्वारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

भारत वर्ष की पहली चलित अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन संस्था कुछ फ़र्ज़ हमारा भी के द्वारा

Abhinesh Pandey January 19, 2024

 

21 व 22 को 43 किलोमीटर का सफर तय करेगी

रायपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में भारत वर्ष की पहली चलित अखण्ड रामायण पाठ का भव्य आयोजन कुछ फर्ज हमारा भी संस्था द्वारा किया जा रहा है। वृंदावन साथ रायपुर की संगीतमय रामायण मंडली द्वारा अखण्ड पाठ किया जाएगा। वहीं दिल्ली से बाहुबली श्री हनुमान, वानर सेना व राम, लक्ष्मण, सीता की मनमोहक प्रस्तुति का चलित लाइव शो किया जाएगा। 10-12 गाडिय़ों में अलग-अलग श्रीराम से संबंधित झांकियां राजनांदगांव के कलाकारों द्वारा दर्शाया जाएगा। यह आयोजन 21 व 22 जनवरी को किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देश में पहली बार इस तरह का अनोखा आयोजन किया जा रहा है जिसका अनुभव लेने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। संस्था अध्यक्ष नितिन सिंह राजपूत ने बताया है की इस भव्य आयोजन के लिए रास्ते में पड़ने वाले चौक-चौराहों व प्रमुख सोसायटी जिनमें पार्थिवी पैसिफिक टाटीबंध,स्वर्ण भूमि, सृष्टि प्लाजो, आनंदम सिटी, चौबे कालोनी, मारूति लाइफ स्टाइल में धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा अपने-अपने स्तर पर चलित अखण्ड रामायण के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है। संस्था के संरक्षक राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष परिवेश गुप्ता, अंकित गोयल, सचिव स्मारिका राजपूत, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, सह कोषाधयक्ष अतुल तिवारी, संगठन मंत्री सुनील गोयल साथ सदस्य उदित अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, सुमित वर्मा, भूपेंद्र देवांगन, अनिक खंडेलवाल, नरेंद्र शर्मा साथ अन्य पूरी व्यवस्था में लगे हुए है कार्यक्रम की भव्यता के लिए ।

चलित रामायण का रूट चार्ट

21 जनवरी को सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर वीआईपी रोड से प्रारंभ होकर तेलीबांधा, अवंती विहार, खम्हारडीह, विधानसभा, मोवा, पंडरी, पुराना बस स्टैण्ड, मरहीमाता मंदिर, फाफाडीह चौक, स्टेशन, तेलघानी नाका से होकर राठौर चौंक तक वहीं रात्रि पड़ाव के बाद 22 जनवरी को पुन: अग्रसेन चौक, समता कालोनी, चौबे कालोनी, राजकुमार कॉलेज, मोहबा बाजार, कोटा रोड, सुयश हॉस्पिटल, भारत माता चौक, गुढिय़ारी मारूति मंगलम के पास स्थित हनुमान मंदिर में समापन होगा। रायपुर में 43 किलोमीटर का सफर दो दिनों में तय करेगी। इस कार्यक्रम को करने के पीछे संस्था का यह उद्देश्य है की हम श्री राम जी के ननीहाल में है और अयोध्या में श्री राम की जन्म भूमि पर 500 वर्षों बाद भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने हर कोई व्यक्ति का सपना है। किन्तु व्यवस्था के चलते सीमित लोगों को अनुमति दी गई है।

जिसे देखते हुए पूरे विश्व में 22 जनवरी को कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी में हमारी संस्था की एक छोटी सी पहल है कि हम उस दीपावली उत्सव को अपने चलित रामायण अखण्ड पाठ के जरिए यहां के लोगों को दर्शन कराएं।

Tags: कुछ फर्ज हमारा भी संस्था चलित अखण्ड रामायण पाठ

Post navigation

Previous चेम्बर के 64वें वार्षिक सम्मेलन (आमसभा) में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.