Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुष्करणा प्रीमियम लीग (PPL) का बृजमोहन ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुष्करणा प्रीमियम लीग (PPL) का बृजमोहन ने किया शुभारंभ

Abhinesh Pandey December 29, 2023

 

*क्रिकेट के मैदान में उतरे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया*

रायपुर

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

खेल का मैदान ऐसी जगह है जहां आकर व्यक्ति अपने जीवन के सारे तनाव और परेशानियों को भूल जाता है वह बस खेल का आनंद लेता है। ये कहना है छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने गुरुवार को रायपुर के सुभाष स्टेडियम में पुष्करणा प्रीमियम लीग (PPL) सीजन 4 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी पर भी हाथ आजमाया।

मौके पर उपस्थित आयोजकों, खिलाड़ियों, दर्शकों और समाज के लोगों को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, खेल का मैदान बहुत कुछ सीखता है। जीवन में अनुशासन और संयम हमें खेल के मैदान से सीखना चाहिए। यहां अलग प्रकार का अनुशासन होता है जो व्यक्ति घर और बाहर किसी की नहीं सुनता वह खेल के मैदान में अंपायर द्वारा आउट देने या रेफरी के द्वारा फाउल देने पर तुरंत मान जाता है और बाहर चला जाता है।

हम सभी को खेलों से सबक लेना चाहिए। जो खेलेगा वही हारे या जीतेगा। हारने पर निराशा नहीं होना चाहिए ना ही जीतने पर अति उत्साहित होना चाहिए जिंदगी में संयम बहुत जरूरी है।

उनका यह भी कहना था राजनीति भी एक खेल का ही मैदान है जिसमें कभी हार होती है तो कभी जीत लेकिन हारने पर हमको बैठना नहीं चाहिए बल्कि अपने संघर्ष को जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के खेल आयोजन के जरिए युवाओं में एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना पैदा होती है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन के लिए पुष्टिकर ब्राह्मण समाज को बधाई दी और आगे भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में श्री चंद्रप्रकाश व्यास, मनीष वोरा, राहुल पुरोहित, पंकज छंगानी, अमिताभ जोशी, लोकेश व्यास, केशव व्यास, माधव व्यास, योगेन्द्र बोहरा, जयकिशन जोशी, रामगोपाल व्यास, अरुण पुरोहित शेफाली पुरोहित भी उपस्थित रहे।

पुष्करणा प्रीमियर लीग का आयोजन समाज के युवाओं में खेल प्रतिभा का विकास करने के लिए किया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान और गुजरात से भी खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं।

 

Post navigation

Previous जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का
Next मंत्रियों के विभागों का बंटवारा…

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.