रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव जिनकी नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने किया। किरण देव प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे हैं। अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थी।

पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जेपी नडडा के हवाला देते हुए किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। किरण सिंह देव अरुण साव की जगह लेंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है। वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
