Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव के रास्ता साफ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के आदेश के बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव के रास्ता साफ

Abhinesh Pandey December 15, 2023

– चुनाव की मांग को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने दायर की थी हस्तक्षेप याचिका

– मतदाता सूची के परीक्षण के उपरांत चुनाव करवाने पंजियक फर्म एंड सोसाइटी को निर्देश

रायपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव की मांग को लेकर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने हस्तक्षेप याचिका दायर की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस गौतम भादुड़ी ने पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी को चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी को निर्देश देते हुए कहा गया है कि मतदाता सूची का परीक्षण कराने के उपरांत रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न कराएं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर प्रेस क्लब के संविधान के मुताबिक, चुनाव उपरांत पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। अंतिम चुनाव जून 2018 में कराए गए थे। जिसके बाद से अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। प्रेस क्लब मतदाता सूची के परीक्षण की मांग को लेकर प्रेस क्लब सदस्य डी. बैरागी ने 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने मतदाता सूची परीक्षण के निर्देश रायपुर प्रेस क्लब को दिए थे। रायपुर प्रेस क्लब ने मतदाता सूची परीक्षण के लिए एक कमेटी बनाई थी, लेकिन परीक्षण के काम नहीं हो सका। जिसके बाद 2020 में प्रेस क्लब के एक अन्य सदस्य की ओर से चुनाव की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी और रायपुर कलेक्टर की ओर से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी, लेकिन इसी बीच डी. बैरागी की ओर से फिर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई कि मतदाता सूची के परीक्षण के बगैर चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं? जिसके बाद कोर्ट ने चुनाव पर फिर रोक लगा दी। इसके बाद चुनाव की मांग को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पहले रिट पिटीशन और फिर हस्तक्षेप याचिका हाईकोर्ट में दायर की। हस्तक्षेप याचिका पर सुनवाई 8 दिसंबर को जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच में हुई। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मतदाता सूची के परीक्षण के उपरांत चुनाव करवाने के निर्देश पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी को दिए हैं। कोर्ट ने इसकी सूचना नवभारत और दैनिक भास्कर अखबार में प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि सभी सदस्यों को मतदाता सूची परीक्षण और चुनाव सम्बन्धी कार्यवाही की जानकारी हो सके।
——–

 

Post navigation

Previous Cm विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा
Next मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Related Stories

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

You may have missed

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.