Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक

Abhinesh Pandey December 9, 2023

 

दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान,अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही के दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित करने के उद्देश्य से नगर निगम रायपुर एवं रायपुर पुलिस संयुक्त रूप से लगातार प्रयास रत है और इस कार्यवाही को लगातार बनाए रखने के उद्देश से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने यातायात में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारी एवं यातायात के सभी थाना प्रभारी का बैठक लेकर निम्नानुसार निर्देश दिए..

 

01. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जहां पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है उन क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करें एवं कार्यवाही के पश्चात प्रतिदिन पेट्रोलिंग कर निगरानी रखें ताकि पुनः अतिक्रमण न हो पाए।

02. रिंग रोड के सर्विस रोड पर खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करेंगे।

03. जाम लगने वाले स्थान पर उपस्थित रहकर लगातार यातायात का संचालन करेंगे साथ ही बारिश के समय बारिश रुकने के बाद जिन स्थानों पर जाम लगता है वहां उपस्थित रहकर यातायात संचालन करेंगे।

04. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे नशे की हालत में वाहन चलाने , नाबालिक वाहन चालक, तीन सवारी, मॉडिफाई साइलेंसर, बिना नंबर या आड़े तिरछे नंबर प्लेट, नो पार्किंग एवं शहर के बाहर हाईवे में बिना हेलमेट – सीट बेल्ट में कार्यवाही करेंगे।

05. रात्रि के समय यातायात संचालन के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी रिफ्लेक्टिव जैकेट एवं बेटन लाइट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे इससे पुलिस की उपस्थिति परिलक्षित होगी।

06. यातायात के प्रवाह के अनुरूप विद्युत सिग्नल के टाइमिंग को ITMS से समन्वय बनाकर सेट कराएंगे।

07. कार्यवाही के पारदर्शिता एवं अनावश्यक वाद विवाद से बचने के लिए सभी अधिकारी कार्यवाही के दौरान बॉडी वार्न कैमरा का उपयोग करेंगे।

08. सड़कों में होने वाले खामियों के कारण सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सुधार की कार्यवाही कराएंगे, सघन आबादी क्षेत्र में जहां प्रकाश की कमी है वहां प्रकाश की व्यवस्था हेतु संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या से अवगत कराते हुए सुधार कार्य कराएंगे।

09. नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर चस्पा चालान एवं ई चालान की कार्यवाही करेंगे।

बैठक में श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर भी उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous भाजपा विधायक दल की बैठक कल, पर्यवेक्षक त्रय मुंडा, सोनोवाल व गौतम रहेंगे मौजूद
Next पूर्व मंत्री बृजमोहन का पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से सौजन्य भेंट…

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.