Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रभु राम का प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव
  • Feature
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष
  • राष्ट्रीय

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रभु राम का प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव

Abhinesh Pandey December 8, 2023

 

*रायपुर के महामाया मंदिर से स्वयं सेवकों को वितरित किया जाएगा कलश ,उनके द्वारा दिया जायेगा आम नागरिकों को आमंत्रण *

*श्री राम जन्मोत्सव तीर्थक्षेत्र ने सभी राम भक्तों से प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को उल्लासपूर्वक मानने किया निवेदन*

रायपुर।

वर्ष 2024 भारत वर्ष के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जाने वाला है क्योंकि इस वर्ष पौष शुक्ल, द्वादशी याने 22
जनवरी 2024 के शुभदिन पर श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर में श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

इस अवसर को ऐतिहासिक और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने पत्रक के माध्यम से पत्रक के माध्यम से सभी से निवेदन किया है। रायपुर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मानने के लिए भक्तों को कल 11,बजे महामाया मंदिर में रायपुर महानगर द्वारा नगर के स्वमसेवको को कलश वितरण किया जाएगा।इसमें चावल रखा जाएगा। साथ ही भगवान राम की फोटो भी भेंट दी जाएगी।इस पत्रक के माध्यम से सवयंसेवक घर घर जाएंगे और अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण देंगे। साथ में भगवान राम के छायाचित्र और चावल देकर आमत्रण देंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने बताया है कि
इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा। उन्होंने निवेदन किया है कि
प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य सभी अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करें, टेलीविजन, पर्दा अथवा एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें ।अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन-आरती – पूजा तथा “श्रीराम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा,
सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। जिससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जायेगा । प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जायेगा और अनेक चैनलों के माध्यम से भी इसका प्रसारण किया जायेगा।

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएँ, दीपमालिका सजायें, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाये ।
आपसे निवेदन है कि प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरान्त प्रभु श्रीरामलला तथा नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारकर श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें ।

स्थान :- 11 बजे , महामाया मंदिर प्रांगण , पुरानी बस्ती रायपुर छत्तीसगढ़

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश व राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
Next चुनाव में जनता भर भर मतों से तौला आज उसी जनता ने लड्डुओं से तौला – राजेश मूणत

Related Stories

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
  • नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.