Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारत – आस्ट्रेलिया टी 20 मैच की टिकटें कल से ऑनलाइन
  • Feature
  • latest
  • मनोरंजन

भारत – आस्ट्रेलिया टी 20 मैच की टिकटें कल से ऑनलाइन

Abhinesh Pandey November 23, 2023

रायपुर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 मैच को लेकर शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। वहीं मैच की टिकटों की बिक्री 24 नवंबर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऑनलाइन में उपलब्ध हो रही है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजन की जवाबदारी बीसीसीआई द्वारा सौंपी गई है। इससे पूर्व भारत और न्यूजीलैंड मैच की मेजबानी यहां हो चुकी है जिसकी सफलता को देखते हुए दोबारा यह मौका रायपुर को मिला है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शाह, सचिव जूबीन शाह, मीडिया प्रभारी तरुणेश परिहार द्वारा स्टेडियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में संयुक्त रुप से दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार टिकटों की बुकिंग कल से ऑनलाइन की जा रही है, पेटीएम के माध्यम से क्रिकेट प्रेमी अपने टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। टिकट बुकिंग होने के बाद टिकट की हॉर्ड कॉपी लेने के लिए इंडोर स्टेडियम जाना होगा जहां टिकट वितरण के लिए 6 काउंटरों की व्यवस्था की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

टिकटों के दर के बारे में जानकारी देते हुए विजय शाह ने बताया कि कार्पोरेट टिकट की दर 25 हजार रुपये, प्लेटिनम 15 हजार, गोल्ड 12500 रुपये, सिल्वर 10 हजार और उसके बाद लोकेशन के हिसाब से टिकटों की दर तय की गई है जो 7 हजार रुपये से शुरु कर 35 हजार रुपये तक तय की गई है। छात्रों के लिए टिकटों की दर एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरु होगी।

उन्होंने बताया कि टिकट वितरण में पिछले अनुभव को देखते हुए और क्रिकेट प्रेमियों को हुई तकलीफों को देखते हुए इस बार टिकट को कोरियर से भेजने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिसके चलते टिकट बुक करने के बाद दर्शक को टिकट लेने के लिए काउंटर पर जाना होगा, यह शहर के मध्य में इंडोर स्टेडियम में रखा गया है ताकि हर कोई सहजता से वहां तक पहुंच सकें। आयोजन को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन भी किया गया है, मीडिया का प्रभार इस बार तरुणेश परिहार को सौंपा गया है, वहीं भावेश चंद्राणा भारतीय टीम और आलोक श्रीवास्तव आस्ट्रेलिया टीम के साथ मैनेजर के रुप में नियुक्त किए गए हैं।

Post navigation

Previous खाटू श्याम के जन्मोत्सव में निकाली जाएगी भव्य पालकी निशान यात्रा
Next बृजमोहन अग्रवाल ने मितानिनों का सम्मान किया

Related Stories

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
  • इंडियन ऑयल, वेंचर सेंटर और सीएसआईआर-एनसीएल ने भारत के प्रमुख ऊर्जा एक्सीलेरेटर ‘MC²+ IGNITE’ के पुणे आउटरीच कार्यक्रम की सह-मेजबानी की

You may have missed

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

September 4, 2026
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.