Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Abhinesh Pandey November 15, 2023

 

@बाईक रैली में शामिल हुए क्षेत्र के हजारों युवा।

_15 नवंबर रायपुर_
वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चुनावी बाईक रैली निकाली।
हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोग भी बृजमोहन अग्रवाल का साथ देने रैली में शामिल हुए। सड़क पर कई किलोमीटर तक केवल बाइक्स और स्कूटर की लाइन लगी थी।
जगह-जगह फूलों की बारिश से बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया।
जिस तरह से लोग बृजमोहन अग्रवाल के साथ दिखे है। उससे चुनाव के परिणामों का सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है।
रोड शो में शामिल लोगों का कहना था कि, भूपेश बघेल के शासन में शहर में बढ़ रहे अपराधों से वो परेशान हैं। और बृजमोहन अग्रवाल के साथ एकजुटता दिखाने आए है।
अकेले रायपुर शहर में पिछले कुछ दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पहले जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन अग्रवाल पर हमला उसके बाद राजधानी में 3 हत्या हो चुकी हैं। इतना ही नही बीती रात कांग्रेस से संरक्षित गुंडों ने 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला कर उन्हे घायल कर दिया था। जिससे शहर के लोगों में भय और आक्रोश है।
बृजमोहन अग्रवाल पहले ही कह चुके है कि, भूपेश बघेल के शासन काल में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ पिछले 5 सालों में नशे की गिरफ्त में आ गया है। नशे के सौदागर यहां अपनी पैठ जमा चुके है। यहां शराब के साथ ही नशीले पदार्थ जैसे गांजा, अफीम, कोकीन आदि की बिक्री बढ़ गई है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। और वो नशीले पदार्थो की खरीद के लिए लूट, अवैध वसूली, और हत्या जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे है।
बृजमोहन अग्रवाल का यह रोड शो
महामाया वार्ड, कैलाशपुरी स्थित तत्पर कार्यालय से शुरू हुआ। जो दूधाधारी मठ, प्रोफेसर कॉलोनी कुकरी पारा चौक- सुमेरू मठ – दन्तेश्वरी मंदिर चौक, कुशालपुर सुंदर नगर कॉलोनी, अश्वनी नगर, लाखे नगर चौक, लोहार चौक- लीली चौक- पुरानी बस्ती थाना-कंकाली हॉस्पिटल चौक – आजाद चौक- तात्यापारा चौक- शारदा चौक- जयस्तंभ चौक- मालवीय रोड-कोतवाली चौक- सदर बाजार-सत्ती बाजार- शहाणी चौक- सत्ती बाजार चौक- बुढ़ेश्वर मंदिर चौक- श्याम टॉकिज चौक- सी.एस.ई.बी. चौक- कालीबाड़ी चौक पुलिस लाईन चौक- चांदनी चौक आदर्श चौक- नूतन स्कूल चौक- नंदी चौक- हरदेवलाल मंदिर चौक- संजय नगर चौक – झंडा चौक- शिव मंदिर चौक – रिंग रोड, संतोषी नगर अंडरब्रिज – रिंग रोड, चंगोराभाठा- विजय चौक – बाबा चौक-सामुदायिक भवन- बिजली ऑफिस चौक- शितला मंदिर चौक- शिव नगर मेन रोड-काला पुतला – कुशालपुर अंडरब्रिज चौक- भाठागांव पटवारी कार्यालय रोड से जागृति स्कूल- हमर हॉस्पिटल चौक – भाठागांव बाजार – भाठागांव मेन रोड-भाठागांव नाका चौक- नहर रोड से मठपुरैना- साहु कॉम्पलेक्स – शितला मंदिर चौक- सिमरन सिटी चौक-चौरसिया कॉलोनी डोकर-भैरव नगर रंग मंच चौक-संतोषी नगर- संतोषी नगर मेन रोड-तरूण बाजार- संतोषी नगर- पचपेड़ी नाका चौक- टैगोर नगर, कटोरा तालाब होते हुए वापस कैलाशपुरी पहुंचा जहां आज के रोड शो का समापन हुआ।
बृजमोहन अग्रवाल ने आज के रोड शो के सफल आयोजन पर कहा है कि, ये जानता का सरकार के खिलाफ गुस्सा है। जो सड़को पर सामने आया है।

Post navigation

Previous रायपुर दक्षिण में पर्यवेक्षक रेखचंद जैन और कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास का विशाल भीड़ के साथ शानदार रोड शो
Next भाजपा की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता की होंगी खरीदी -केदार कश्यप

Related Stories

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

You may have missed

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026
अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.