Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रत्यक्ष हार देख कांग्रेस प्रत्याशी अब गुंडई करने लगे : केदार नाथ गुप्ता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रत्यक्ष हार देख कांग्रेस प्रत्याशी अब गुंडई करने लगे : केदार नाथ गुप्ता

Abhinesh Pandey November 13, 2023

*0 चुनाव कार्यालय के लिये घर नहीं देने पर महिला से दुर्व्यहार कर मारपीट की*

*0 चुनाव खर्च के नाम पर मुख्यमंत्री तक पहुंचा महादेव एप के नाम पर 508 करोड़*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग गृह लक्ष्मी और महतारी की महत्ता और गौरव को जानते हैं। अगर जानते तो क्या कांग्रेसी गृह लक्ष्मी से मारपीट करते? उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अपनी प्रत्यक्ष हार को देखकर बौखला रहे हैं। आम जनता के साथ दुर्व्यहार करने के साथ ही मारपीट पर उतारु हो रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज द्वारा कुनकुरी के जोकारी गांव की महिला मंजू भगत से दुर्व्यवहार कर मारपीट की घटना को रेखांकित करते हुए कहा कि उसका कसूर यही था कि उसने अपना घर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय के लिए देने से मना कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज ने महिला मंजू भगत को दोबारा विधायक बनने के बाद देख लेने की धमकी दी। इस घटना के दौरान महिला का पति रामेश्वर भगत घर पर नहीं थे। इस बीच मंजू वीडियो बनाने लगी तो कांग्रेस प्रत्याशी मिंज ने गस्से में आकर उसका मोबाइल पटक दिया और धक्का मुक्की करते मारपीट की। तुम भाजपा के लोग हो कहते हुए निकल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब वे सफाई देते घूम रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज महिला से बात करने के दौरान वीडियो बनाने पर उसे रोकते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह मांग करती है कि इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्जकर, दंडात्मक कार्रवाई करे। साथ ही चुनाव आयोग भी इस पूरे मामले में संज्ञान ले।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि महादेव एप मामले में शुभम सोनी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 508 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ में देने की स्वीकारोक्ति की है और ईडी के मुतबिक असीम दास के बयान से स्पष्ट है कि उसने मुख्यमंत्री को चुनाव के लिए महादेव एप के नाम पर पैसे पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह जानना चाहती है कि 508 करोड़ रुपये में से कितना – कितना पैसा कौन – कौन से राज्यों को चुनाव के लिए भेजा गया है। राजनीतिज्ञों से जुड़े अधिकरियों को कितने – कितने पैसे दिए गए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस की शह पर छत्तीसगढ़ में जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं और उसमें कांग्रेस नेताओं की लगातार संलिप्तता उजागर हो रही है। यह उसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। यहां के नेताओं को तो छत्तीसगढ़ की बेटियों से हुआ बलात्कार छोटा लगता है। उनकी इन्ही विचारधारा के कारण 5 वर्ष में 54 80 यानी 4 बलात्कार हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ ‍में सरेआम मारपीट, चाकूबाजी,लूट,चोरी, डकैती, हत्या,अनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में बहन – बेटियां तक सुरक्षित नहीं है। यहां तक की पुलिस की नाक के नीचे अपराध हो रहे हैं। गुंडे, माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तेजी से धर्मांतरण हो रहे हैं और सनातन धर्म को समाप्त करने का षडयंत्र किया जा रहा है। रामभक्तों से मारपीट की जा रही है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों के बीच वैमन्स्य पैदा की जा रही है। ऐसी कांग्रेस की सरकार को अब छत्तीसगढ़ की जनता पूरी तरह जड़ से उखाड़ फेंकने 17 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यशियों को भारी बहुमत से जिताएगी।

Post navigation

Previous कांग्रेस पहले चरण में पस्त, दूसरे में अस्त- मोदी
Next मोदी के डर से भूपेश घोषणा घोटाला कर रहे हैं- प्रधान

Related Stories

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Recent Posts

  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त

You may have missed

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.