रायपुर।
साउथ एक्टर प्रभास अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ (Salaar) को लेकर चर्चा में हैं। पहले इसे सितंबर में रिलीज किया जाना था लेकिन, इसे पोस्टपोन कर दिया गया था और अब दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसी बीच उनके फैंस को ‘सालार’ के ट्रेलर का इंतजार था। दिवाली के मौके पर मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया और इसके ट्रेलर रिलीज की डेट का ऐलान कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर Hombale Films की ओर से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें प्रभास को एक्शन मोड में देखा जा सकता है। वो हाथ में गन लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान किया गया है। दीवाली के मौके पर फैंस को तोहफा दिया गया है। Hombale Films के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में लिखा गया है कि 1 दिसंबर, 2023 को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
