रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर गुरुवार देर शाम मदरसे के पास बैजनाथपारा में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया । इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई । बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए मुस्लिम इलाके बैजनाथ पारा पहुंचे थे।
उनके सुरक्षा गार्ड व कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हे घेरे में लिया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली पहुंच गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस बीच विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि एजाज और अनवर ढेबर के लोग मेरी हत्या करवाना चाहते थे। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
