Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को दिया उनका हक : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को दिया उनका हक : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल

Abhinesh Pandey November 4, 2023

 

*- मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के माकड़ी में हुई जनसभा को किया संबोधित*

*- व्यक्ति को केंद्र रखकर कांग्रेस ने विकास के काम किए हैं*

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

दिनांक 04 नवंबर 2023, कोण्डागांव। बस्तरवासी जिस काम को चाहते थे वह काम कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 सालों में करके दिखाया है, जल जंगल जमीन पर आदिवासियों को उनका अधिकार देने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के माकड़ी में हुइ जनसभा में कही।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि विकास के दो पैमाने हैं जिसमें एक सड़क, पुल पुलिया, स्कूल, हॉस्पिटल का निर्माण है। दूसरा विकास का पैमाना व्यक्ति है। हमने व्यक्ति को केंद्र रखकर विकास किया है। बच्चे सुपोषित हों इसके लिए हमने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की, हमने अभियान चलाकर बस्तर को मलेरिया मुक्त किया, हमने बाजार में अस्पतालों को पहुंचा दिया। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता था जिसे बढ़ाकर हम 10 लाख रुपये करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से हमने लोगों को इलाज में मदद की है।

*रमन राज में बंद हो गए थे स्‍कूल*

मुख्‍यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर में रमन सिंह के राज में सैकड़ों स्कूल बंद हो गए थे, उन स्कूलों को शुरू करने का काम हमारी सरकार ने किया है। बस्तर में पहली बार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला गया। हमारे गरीब, मजदूर और किसान के बच्चे भी अब अंग्रेजी स्कूलों में नि:शुल्क पढ़ाई कर पा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बदल जाएगा। हम वादा करते हैं कि केजी से पीजी तक की पढ़ाई में भी अब कोई शुल्क नहीं लगेगा।

*कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा*

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राहुल गांधी जी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। हमने दो घंटे के भीतर 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। 25 सौ रुपये में धान खरीदने का वादा पूरा किया। अब तो किसान 2640 रुपये में धान बेच रहे हैं। हम इस बार फिर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारी इस घोषणा पर भाजपा के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। जब वो लोग साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज उद्योगपतियों का माफ कर सकते हैं, तो हम दोबारा किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ कर सकते।

*झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, काला धन लाकर सबसे खाते में 15 लाख रुपये डालेंगे, महंगाई कम करेंगे। मोदी ने अपना किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा के लोग ठगने और झूठ बोलने का काम करते हैं। आज सरसों का तेल, डीजल पेट्रोल के दाम सेंचुरी मार रहे हैं। मोदी जी झूठ बोलते हैं कि छत्तीसगढ़ सारा धान वो खरीदते हैं। मोदी जी पहले यह बताएं कि अगर 2640 रुपये में छत्तीसगढ़ के किसान धान बेच रहे हैं तो जहां से वह सांसद हैं वाराणसी, वहां के किसान 1200 रुपये में धान बेचने को क्यों मजबूर हैं।

*कांग्रेस पूरे करके रहेगी अपने वादे*

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महंगाई की वजह से लोग इस वक्त गैस के सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं, हम वादा करते हैं कि गैस रिफिलिंग पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, साथ ही 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ भी मिलेगा। साढ़े 17 लाख परिवारों को आवास देंगे। हम हर साल तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4000 रुपये देंगे। 700 रीपा खोला जाएगा। तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। जातिगत जनगणना समेत कांग्रेस की 17 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

Post navigation

Previous पुरंदर मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने उत्तर में उतरी युवा सेना
Next पीसीसी चीफ व चित्रकोट विधानसभा प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष ब्लॉक तोकापाल व लोहंडीगुड़ा के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कॉंग्रेस में हुए शामिल..

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026
राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.