Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प
  • छत्तीसगढ़

मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प

Abhinesh Pandey January 21, 2022

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेस (मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड) के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रतिमाह की 11 तारीख से 30 तारीख तक के लिए किया जा रहा है। ऐसे स्थानीय शिक्षित युवा पुरूष आवेदक जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य हो, जिन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो उनके लिए मारूति सुजुकी मोटर्स इण्डिया लिमिटेड के गुजरात एवं गुरगांव (हरियाणा) स्थित प्लांट में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स करते हुए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है।
उप संचालक रोजगार ने बताया कि इसके लिए आवेदक को 13028 रूपये प्रतिमाह का मानदेय, राशि 50 हजार रूपये का मेडिकल एवं 12 लाख रूपयों का एक्सीडेंट इंश्योरेंस के साथ-साथ सुबह का नास्ता एवं दोपहर का भोजन कंपनी की तरफ से नि:शुल्क दिया जायेगा। इसमें चयनित आवेदक की 100 प्रतिशत् उपस्थिति पर 800 रूपये प्रतिमाह का अटेंडेंट बोनस, प्रति सेमेस्टर 03 अवकाश से कम होने पर 2400 रूपये तथा कोर्स समापन पर 24 अवकाश से कम होने पर 7200 रूपये का अतिरिक्त सेमेस्टर बोनस भी दिया जायेगा। सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने वाले आवेदकों को मारूति सुजुकी कंपनी में नियमित नियुक्ति दी जायेगी। प्रत्येक माह की 01 तारीख से 10 तारीख के मध्य बैच प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए योग्य एव इच्छुक आवेदक अपना ऑनलाईन आवेदन गुगल लिंक एसएचओआरटीयूआरएल डाट एटी बीक्यूजेडके8 पर भेज सकते है या कार्यालय में आवेदन कर सकते है। यह कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क भी कर सकते है।

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर संवेदनशील वनांचल नागलसर के सरपंच ने कांग्रेस प्रवेश किया
Next अमर जवान ज्योति को बुझाना देश के शहीदों का अपमान-कांग्रेस

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.