Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा, बागरेकसा, डोंगरगांव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा, बागरेकसा, डोंगरगांव

Abhinesh Pandey November 2, 2023

 

*हमने आस्‍था केंद्रों का विकास किया, भाजपा सिर्फ वोट मांगती है : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल*

*- मुख्यमंत्री ने कहा, प्रभु राम हमारे भांजे हैं, हम उनके पांव पड़ते हैं*

*- हमने सभी धर्मों के लोगों के लिए काम किया*

दिनांक 2 नवंबर 2023 डोंगरगांव। बीजेपी के लोग बहुत राम नाम की रट लगाते हैं, लेकिन राष्ट्रीय रामायण महोत्सव देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आयोजित किया गया। प्रभु राम हमारे भांजे हैं, हम उनके पांव पड़ते हैं, उनमें हमारी आस्‍था है, लेकिन उनके नाम से राजनीति नहीं करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बागरेकसा, डोंगरगांव में हुई जनसभा में कही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमने आधा दर्जन स्थानों पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित की। हमने आस्था के केंद्रों को सजाने संवारने का काम किया। हमने कबीरपंथी, सतनामी, सिख समाज के भाइयों के लिए काम किया। हर ब्लॉक में मॉडल जैतखाम बनवाया। जहां-जहां संत महात्मा और भगवान के चरण पड़े हैं उन आस्था के केंद्रों का विकास किया। हमने अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजने का काम किया। लेकिन हम धर्म के नाम वोट नहीं मांगते हैं। भाजपा को लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं।

*हर वर्ग के लोगों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा*
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनते ही केजी से लेकर पीजी तक से लेकर हर वर्ग के बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। बिना फीस दिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, कॉमर्स सहित हर कोर्स छत्तीसगढ़ के बच्चे कर सकेंगे।

*मोदी जी महंगाई बढ़ाते हैं, हम मदद करते हैं*
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाएं जानती हैं कि घर चलाना कितना मुश्किल हो रहा है। डीजल, पेट्रोल, खाने के तेल, दाल, रसोई गैस सबका दम मोदी जी ने बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ हमारी सरकार, किसान, मजदूर, महिलाओं के खाते में योजनाओं के माध्यम से पैसे डालती है, जिससे उन्हें महंगाई से राहत मिलती है। कांग्रेस की सरकार ने कोरोना संकट में तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। कोरोना के समय हमने पलायन कर रहे दूसरे प्रदेश के लोगों की भी सेवा की।

*हम पूरे करेंगे वादे*
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अगर बीजेपी जीत गई तो 35 किलो मिलने वाला चावल 7 किलो रह जाएगा और धन फिर से 10 क्विंटल खरीदा जाने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई की वजह से लोग इस वक्त गैस के सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं, हम वादा करते हैं कि गैस रिफिलिंग पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, साथ ही 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ भी मिलेगा। महिला समूह का कर्ज माफ होगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिकों के मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज माफ होंगे।

*हमारी योजनाएं आम लोगों के लिए*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो घंटे के भीतर 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। जबकि मोदी जी ने साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। हम आम लोगों को ध्‍यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं, मोदी जी अरबपतियों के लिए योजनाएं बनाते हैं।

*सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो बीजेपी में*
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो रमन सिंह, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल हैं। रमन सिंह ने चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में घोटाला किया। राजनांदगांव में उनके नामांकन में आए गृहमंत्री अमित शाह भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात कह रहे थे जबकि रमन सिंह उनके बगल में ही खड़े थे।

 

 

Post navigation

Previous मोदी के नाम झूठ बोलने का रिकार्ड : मोदी ने छत्तीसगढ़ की कुल 5 सभाओं में 139 बार झूठ बोला है -सुशील आनंद शुक्ला
Next रायपुर दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के समर्थन में 25 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.