Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम, भाजपा को सबक सिखाने के मूड में मतदाता: जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम, भाजपा को सबक सिखाने के मूड में मतदाता: जैन

Abhinesh Pandey November 1, 2023

*-कांग्रेस की घोषणाओं को रेवड़ी बताने वालों को जनता देगी सीख*
जगदलपुर। बस्तर तथा छत्तीसगढ की जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम हैं। मतदाता भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन का। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के साथ सतत सघन संपर्क में जुटे श्री जैन का कहना है कि लोग पिछले पांच साल के कांग्रेस की योजनाओं से अत्यधिक प्रभावित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति आदि विविध क्षेत्रों में कांग्रेस ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्य किए हैं। आदिवासी बाहुल्य बस्तर में आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में बेमिसाल काम किए गए हैं। हजारों महिला समूहों को स्वावलम्बन से जोड़कर उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान की गई है। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना ने निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों की आंखों में बेहतर भविष्य का सपना गढ़ा है। कर्जमाफी का लाभ लाखों परिवारों ने पाया है। धान बोनस व उसके न्यूनतम समर्थन मूल्य की कांग्रेस की नीति ने बस्तर समेत राज्य के 20 लाख से अधिक किसान परिवारों को सशक्त किया है। बिजली बिल हाफ योजना से लाखों मध्यमवर्गीय परिवार लाभांवित हो रहे हैं। कांग्रेस की योजनाओं से जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की तुलना शहर से गांव तक भाजपा के 15 साल के कुशासन से हो रही है। भाजपा किसानों को धान बोनस के लिए तरसाने व लाठी मारने वाली पार्टी साबित हुई है।
*कर्जमाफी को मुफ्त की रेवड़ी कहते हैं भाजपा नेता*
कर्जमाफी को मुफ्त की रेवड़ी बताने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाने के मूड में है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। इसकी चर्चा समूचे देश में हो रही है। भाजपा केवल राज्य निर्माण के घमंड में डूबी रही जबकि लोगों के जीवन निर्माण का काम कांग्रेस ने किया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के जीवन में सुख – शांति का वास हो और सामाजिक एकता बनी रहे, यह बात भाजपा को नागवार गुजर रही है। येन- केन प्रकरेण सत्ता हथियाने के हवस में भाजपा नेता जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं, उसे जनता सुन व समझ रही है। 3 दिसंबर को जहां अबकी बार 75 पार का कांग्रेस का नारा जहां साकार होगा वहीं भाजपा की विभाजनकारी नीति का अंत भी होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ में लोग एकता, भाईचारे, प्रेम- मोहब्बत तथा सामाजिक एकता का संदेश देने में आस्था रखते हैं। श्री जैन ने कहा हैं कि विभिन्न वर्गों से जुड़ी कांग्रेस की घोषणाओं को रेवड़ी बताकर जनता का अपमान करने वालों को कड़ा सबक सिखाने तथा भाजपा को संदेश देने के मूड में लोग हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों से अपील
Next अमासीकॉन 2023: मध्यभारत की सबसे बड़ी इंटरनेशनल कांफ्रेंस रायपुर में, देश-विदेश के 1600 डॉक्टर होंगे शामिल

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.