Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्वास खो चुकी भाजपा वादा करने की हालत में भी नहीं – कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्वास खो चुकी भाजपा वादा करने की हालत में भी नहीं – कांग्रेस

Abhinesh Pandey October 30, 2023

 

*छत्तीसगढ़ के लिए वादे करने के लिए भी भाजपा को मोदी की मुहर की जरूरत*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/30 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता की नजरों में वादाखिलाफी का पर्याय बन चुकी भाजपा छत्तीसगढ़ में जनता से कोई वादा करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही है। भाजपा जानती है कि वह कितने रू. भी प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की भी घोषणा करेगी तो 15 साल भाजपा की वादा खिलाफी को भुगत चुकी जनता उन पर विश्वास नहीं करने वाली। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को तीन बार उनके घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का मौका दिया था लेकिन हर बार जनता को छला गया। 2003 के घोषणा पत्र में वायदा किया था कि हर आदिवासी परिवार को गाय देंगे, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देंगे, युवाओं को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देंगे मगर तीन-तीन बार सरकार में आने के बावजूद किसी वादे को पूरा नहीं किया। 2003 में वायदा किया था कि किसानों को  धान का 300 रू. बोनस देंगे मगर नहीं दिया।2013 में वायदा किया था कि धान का समर्थन मूल्य 2100 रू. और 300 रू. बोनस मतलब कुल 2400 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी मगर फिर से छला। भाजपा  को यह समझ में नहीं आ रहा है कि किस मुंह से वह जनता के बीच वायदा करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा दूसरी ओर धान खरीदी व अन्य योजनाओं में कई बार रोड़े अटका चुकी मोदी सरकार के रवैय्ये से छत्तीसगढ़ भाजपा अच्छी तरह अवगत है। भाजपा को पता है कि मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों, आदिवासियों और गरीबों से कोई लगाव नहीं है और जनहित के कामों को वह मुफ्त की रेवड़ी समझते हैं।इसलिए भाजपा को यह भी डर है कि छत्तीसगढ़ में वह कोई ऐसा वादा ना कर दें जिससे मोदी की नाराजगी झेलनी पड़े। छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांगने वाले भाजपा नेता मोदी के डर से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कोई घोषणा ही नहीं कर पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा इतनी असहाय हो चुकी है कि कांग्रेस द्वारा किए जा रहे वादों के बदले वादा करने के बजाय इसका विरोध करने लग जाती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है।कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 5 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है।5 साल में भूपेश सरकार 36 में से 34 वादे पूरे कर चुकी है और साथ ही कई ऐसे काम किए गए हैं जिसका वादा कांग्रेस ने नहीं किया था। इन्हीं कारणों से कांग्रेस पर जनता का अटूट भरोसा है और जनता जानती है कि कांग्रेस जो भी वादा कर रही है सरकार बनने पर उसे किसी भी स्थिति में पूरा करेगी।छत्तीसगढ़ की जनता ने पहली बार वास्तविक विकास और समृद्धि का अनुभव किया है। इस अनुभव को जनता खोना नहीं बल्कि और बढ़ाना चाहती है।

 

Post navigation

Previous संविधानवाद और वर्तमान लोकतंत्र आगे की चुनौतियाँ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
Next रायपुर जिले के 7 भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.