Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में

Abhinesh Pandey October 30, 2023

 

*छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य होगा जहां सभी प्रकार की शिक्षा निःशुल्क होगी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री फडनवीस, भूपेश बघेल से सीखे वायदा कैसे निभाया जाता है*

 

रायपुर/30 अक्टूबर 2023। देश में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साढ़े 9 साल पहले कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय जिस रेट में घरेलू सिलेंडर का दाम छोड़ा था, छत्तीसगढ़ में 10 वर्षों बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर उसी रेट में गैस सिलेंडर मिलेगा। मोदी सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण आज सिलेंडर की कीमत 974 रू. है, 500 रू. की कांग्रेस द्वारा दी जाने वाली 500 सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में सिलेंडर 400 के लगभग में मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडनवीस को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार से सीखना चाहिये कि जनता से किया गया वायदा कैसे निभाया जाता है। कांग्रेस ने 2018 में जनता से जो वायदा किया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसमें 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया। यही कारण है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने जो कहा था भूपेश सरकार ने वह सब किया। जनता को इसीलिये कांग्रेस के वायदों पर भरोसा भी हो रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस जो घोषणा कर रही जनता उसको पूरा होने की गारंटी मान रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य होगा जहां केजी से पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क होगी। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्निकल डिग्रियां, बीएससी, एमएससी एवं बीएलएमए, बीकॉम, एमकॉम सभी प्रकार की शिक्षा निःशुल्क होगी।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2023 में पुनः सरकार बनने पर प्रदेश के हर वर्ग की जनता के कर्जमाफी, 2018 की तर्ज़ पर किसानों की होगी कर्जमाफ़ी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से होगी धान खरीदी, “छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना“ के माध्यम से गरीबों के लिए 17 लाख आवास, जातिगत जनगणना करवा कर वंचित वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिया जायेगा।

 

*28.10.2023 की घोषणाएं*

 

ऽ केजी से पीजी तक निः शुल्क शिक्षा, स्कूल की तर्ज पर अब कॉलेज में भी टयूशन फ़ीस नहीं

ऽ वनोपजों की खरीदी पर एमएसपी के ऊपर 10 प्रतिशत अतिरिक्त देंगे

ऽ तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4000 रूपये प्रतिवर्ष इनपुट सब्सिडी/सहायता राशि

 

*29.10.2023 की घोषणाएं*

 

ऽ डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त ईलाज अन्य सभी लोगो को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक मुफ्त ईलाज का सुविधा मिलेगा।

ऽ राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रू. से बढ़ाकर 10000 रू. प्रतिवर्ष किया जायेगा।

 

*श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा घोषित की गई घोषणाएं: 30.10.2023*

 

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आयेगी। (मंहगाई की मार झेल रही महिलाओं को बड़ी राहत)।

2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली। (वर्तमान में अमीर-गरीब, शहरी ग्रामीण सभी उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ मिल रहा है)।

3. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। (पूर्व में भूपेश सरकार ने 12 करोड़ 77 लाख रूपये की कर्ज माफी महिला स्व सहायता समूहों की है)।

4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। (रीपा परियोजना के तहत सभी 146 ब्लाको के दो-दो गौठानों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है)।

5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। (रमन सरकार के दौरान बंद किये गये 3 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को पुनः खोला गया, वर्तमान में 747 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल संचालित है)।

6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख तक की चिकित्सकीय सहायता, निःशुल्क इलाज।

7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।

8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

 

 

Post navigation

Previous रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ पहुंचकर दाखिल किया नामांकन
Next संविधानवाद और वर्तमान लोकतंत्र आगे की चुनौतियाँ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.